Indian Railways News: रेल यात्रियों के लिए काम की खबर है। छत्तीसगढ़ से होकर चलने वाले वाली ट्रेनों में अतिरिक्त एसी-3 कोच सुविधा दी जा रही है। यात्रियों को कंफर्म बर्थ उपलब्ध कराने के लिए रेलवे प्रशासन ने हावड़ा-पुणे-हावड़ा और हावड़ा-सीएसएमटी-हावड़ा दुरंतो एक्सप्रेस में एक-एक अतिरिक्त एसी-3 कोच की सुविधा दी है। इससे यात्रियों को यात्रा में सुविधा मिलेगी। ट्रेन में अतिरिक्त कोच 31 मई से चार जून तक उपलब्ध रहेगी।
Read Also- 9 जून को भारत पाकिस्तान मैच, इसमें आतंकी हमले का खतरा, टी–20 वर्ल्ड कप के पहले धमकी
Indian Railways News: रेलवे प्रशासन की ओर से यात्रियों की बेहतर यात्रा सुविधा और यात्रियों को कंफर्म बर्थ उपलब्ध कराने के लिए दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे से होकर चलने वाली गाड़ी संख्या 12262/12261 हावड़ा-सीएसएमटी-हावड़ा दुरंतो एक्सप्रेस और 12222/12221 हावड़ा-पुणे-हावड़ा दुरंतो एक्सप्रेस में एक-एक अतिरिक्त एसी-3 कोच की सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है।
Read Also- T20 World Cup 2024: ग्रुप, फॉर्मेट से लेकर स्क्वॉड तक, एक क्लिक में पढ़ें पूरी जानकारी
यहां देखें शेड्यूल
गाड़ी संख्या 12262 हावड़ा-सीएसएमटी में हावड़ा से 31 मई-तीन जून को और गाड़ी संख्या 12261 सीएसएमटी-हावड़ा में सीएसएमटी से दो और चार जून को उपलब्ध रहेगी।
गाड़ी संख्या 12222 हावड़ा-पुणे में हावड़ा से 30 मई-एक जून को और गाड़ी संख्या 12221 पुणे-हावड़ा में पुणे से एक और जून 2024 को उपलब्ध रहेगी।




