Indian Share Market : भारतीय शेयर बाजार के लिए मंगलवार को दिन मंगलमय साबित होता दिख रहा है। मार्केट के प्री-ओपनिंग सेशन में ही इतिहास रचते हुए बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज के 30 शेयरों वाले सेंसेक्स ने पहली बार 80,000 का आंकड़ा छू लिया। प्री-ओपन में करीब 300 अंकों से ज्यादा की उछाल के साथ Sensex ने ये आंकड़ा छुआ। हालांकि, बाजार में दिन का कारोबार शुरू होने पर भी सेंसेक्स और निफ्टी नए ऑल टाइम हाई पर ओपन हुए।
Read Also ; CM विष्णुदेव साय की अपील: स्कूल में बच्चे और शिक्षक ’एक पेड़ अपनी मां के नाम’ लगाएंगे
Indian Share Market : शेयर मार्केट में मंगलवार को कारोबार शुरू होते ही बीएसई का सेंसेक्स अपने पिछले बंद से 211.30 अंक या 0.27 प्रतिशत बढ़कर 79,687.49 पर शुरुआत की, तो वहीं निफ्टी ओपनिंग के साथ ही 60.20 अंक या 0.25 प्रतिशत बढ़कर 24,202.20 के नए ऑल टाइम हाई लेवल पर पहुंच गया।
Read Also : UPSC ने प्रीलिम्स परीक्षा 2024 के परिणाम घोषित किए, इन्हे मिला IAS-IPS बनने का मौका
Indian Share Market : बाजार खुलने के साथ करीब 1935 शेयरों में तेजी आई, 536 शेयरों में गिरावट आई और 97 शेयरों में कोई बदलाव नहीं हुआ। शुरुआती कारोबार के दौरान आयशर मोटर्स विप्रो टेक महिंद्रा एचसीएल टेक्नोलॉजीज और हीरो मोटोकॉर्प निफ्टी पर सबसे ज्यादा बढ़त में कारोबार कर रहे थे। वहीं बजाज ऑटो सन फार्मा बजाज फाइनेंस, टाटा मोटर्स, और अडानी एंटरप्राइजेज, में गिरावट देखने को मिली।




