Close Menu
KhabarwaadKhabarwaad
    Top Posts

    साइबर ठगी हुई तो घबराएं नहीं, MRM पोर्टल पर तुरंत करें शिकायत, 50 हजार तक की होल्ड राशि मिल सकती है वापस, जाने पूरी प्रक्रिया

    September 9, 2026

    मोदी के सेवा भाव को जन-जन तक पहुंचाएगा ‘सेवा संकल्प अभियान’: सांसद वीडी शर्मा

    September 9, 2026

    नगरीय निकायों की समीक्षा बैठक में डिप्टी CM अरुण साव के सख्त निर्देश, बोले- जवाबदेही से करें काम

    September 9, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • साइबर ठगी हुई तो घबराएं नहीं, MRM पोर्टल पर तुरंत करें शिकायत, 50 हजार तक की होल्ड राशि मिल सकती है वापस, जाने पूरी प्रक्रिया
    • मोदी के सेवा भाव को जन-जन तक पहुंचाएगा ‘सेवा संकल्प अभियान’: सांसद वीडी शर्मा
    • नगरीय निकायों की समीक्षा बैठक में डिप्टी CM अरुण साव के सख्त निर्देश, बोले- जवाबदेही से करें काम
    • राजस्व विभाग में बड़े पैमाने पर तबादला, कई तहसीलदार हुए इधर से उधर, देखें लिस्ट…
    • छत्तीसगढ़ में उद्योगों का महाकुंभ: 18 से 20 सितंबर तक रायपुर में होगा 14वां इंडिया इंडस्ट्रियल फेयर…
    • छत्तीसगढ़ को रेल परियोजनाओं की बड़ी सौगात, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने प्रधानमंत्री मोदी और रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव का जताया आभार
    • राजनांदगांव में UCC पर जनपरामर्श शुरू, विवाह-तलाक से उत्तराधिकार तक सामाजिक संगठनों ने दिए सुझाव
    • मध्य प्रदेश में जहरीली शराब पीने से हुई मौतों के बाद छग आबकारी विभाग अलर्ट, शुरू किया सघन जांच अभियान
    Facebook X (Twitter) Instagram
    KhabarwaadKhabarwaad
    Thursday, September 10
    • Home
    • छत्तीसगढ़
      • रायपुर संभाग
      • दुर्ग संभाग
      • बिलासपुर संभाग
      • बस्तर संभाग
      • सरगुजा संभाग
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • अपराध
    • राजनीति
    • धर्म एवं समाज
    • अफसरशाही
    • खेल
    • मनोरंजन
    • स्वास्थ्य
    • राशिफल
    • Auto & Gadget
    KhabarwaadKhabarwaad
    Home » Indian Sports News : रोमांचक मुकाबले में इंडिया ने पाकिस्तान को 6 रनो से दी मात..

    Indian Sports News : रोमांचक मुकाबले में इंडिया ने पाकिस्तान को 6 रनो से दी मात..

    Shrikant BaghmareBy Shrikant BaghmareJune 10, 2024Updated:June 10, 2024 खेल No Comments3 Mins Read

    Indian Sports News : न्यूयार्क। पहली बार वर्ल्ड कप टी-20 का सह मेजबान देश यूएसए के शहर न्यूयार्क का अमेरिका का नसाउ काउंटी इंटरनेशनल क्रिकेट स्‍टेडियम भारत की रोमांचक जीत का गवाह बना बल्लेबाजों के बूरी तरह से असफल हो जाने के बाद गेंदबाजों ने अपनी सधी हुई धारदार गेंदबाजी के दम पर पाकिस्तान के जबड़े से जीत को खींच कर ले आये।अंतिम गेंद तक चले इस रोमांचक मुकाबले में भारत ने पाकिस्तान को 6 रन से हराकर अपनी प्रतिष्ठा बचाई वहीं पाकिस्तान के लिये प्रतियोगिता में बने रहने के लाले पड़ गये।भारत ने अपने दोनों मुकाबले जीते और पाकिस्तान ने दोनों मुकाबले गंवा दिये। वर्ल्ड कप टी -20में पाकिस्तान पर भारत की सातवीं विजय रही।

     

    पाकिस्तान के कप्तान बाबर आजम ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया।वहीं, पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत की पूरी टीम फ्लॉप रही और टीम इंडिया पहली बार टी-20 वर्ल्ड कप में पाकिस्तान के खिलाफ ऑल आउट हो गई।भारतीय टीम 20 ओवर का खेल भी पूरा नहीं खेल सकी और 19 ओवरों में 119 रनों पर ढेर हो गई। इसके जवाब में पाकिस्तान की टीम 7 विकेट के नुकसान पर 113 रन ही पाईऔर भारत ने 6 रन से मैच जीत लिया।

     

    बल्लेबाजी में टीम इंडिया की ओर से ऋषभ पंत ने 31 गेंद में 42 रन बनाए। उनके अलावा अक्षर पटेल 20 रन और कप्तान रोहित 13 रन पर ही आउट हुए, लेकिन 119 रन बनाने के बावजूद टीम इंडिया ने हौसला नहीं तोड़ा और गेंदबाजों ने कमाल का प्रदर्शन किया।बाबर आजम शुरुआत में आउट हो गए थे। लेकिन दूसरे सलामी बल्लेबाज मोहम्मद रिजवान विकेट पर टिके थे और जब तक वह टिके थे पाकिस्तान की टीम मैच में थी। लेकिन 15वें ओवर में गेंदबाजी पर आए जसप्रीत बुमराह ने पहली ही गेंद पर रिजवान को बोल्ड कर भारत को मैच में वापस ला दिया। यहां से पाकिस्तान की टीम कमजोर पड़ गई। असर ये रहा कि इमाद वसीम दबाव के कारण अक्षर पटेल के 16वें ओवर में गेंद को अच्छे से मिडिल तक नहीं कर पा रहे थे। यहां से फिर भारतीय टीम ने पीछे मुड़कर नहीं देखा और जीत हासिल की।

     

    बुमराह ने 19वां ओवर भी फेंका और इस ओवर में तीन रन देकर इफ्तिखार अहमद का विकेट लिया। बुमराह ने चार ओवरों में 14 रन देकर तीन विकेट लिए। इसी कारण उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच भी चुना गया। मैच के आखरी ओवर अर्शदीप नें फेंका।इस ओवर में पाकिस्तान को जीत के लिये 18 रन निकालने थे लेकिन अर्शदीप ने इस ओवर में इमाद वसीम का विकेट चटका दिया और अगली पांच गेंदों पर 18 रन का बचाव करते हुए टीम को 6 रन से विजय दिलाने में निर्णायक भूमिका निभाई।

    • Get News Portal Website @Rs.5999 | WhatsApp on +91 8871571321
    • Get Web Hosting @Rs49 | Visit - HostRT.in
    Share. Facebook Twitter LinkedIn Email Telegram WhatsApp
    Shrikant Baghmare
    • Website

    Keep Reading

    कोर्ट की कार्यवाही की रिकॉर्डिंग सोशल मीडिया पर अपलोड करने पर रोक, सुप्रीम कोर्ट ने जारी किए अंतरिम निर्देश

    दुबई दौरे पर CM डॉ. मोहन यादव, MP में निवेश के लिए वैश्विक निवेशकों को दिया न्योता

    मास्टर्स हॉकी कप 2026 में छत्तीसगढ़ की बेटियों का जलवा, फाइनल में बनाई जगह

    भारत को मिली पहली महिला चैंपियंस ट्रॉफी की मेजबानी, 2027 में होगा T20I का रोमांच

    भारत-श्रीलंका दूसरा टेस्ट 23 अगस्त से, कोलंबो में सीरीज जीतने उतरेगी टीम इंडिया

    ऑस्ट्रेलियाई धरती पर बांग्लादेश की पहली टेस्ट जीत, WTC में चौथे पायदान पर पहुंचा

    Add A Comment

    Comments are closed.

    Khabarwaad Vacancy

    Pages

    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    Categories

    • छत्तीसगढ़
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • अपराध
    •  
    • खेल
    • राजनीति
    • धर्म एवं समाज
    • मनोरंजन

    Owner / Editor Details :- 

    Name :- Shrikant Baghmare

    Contact :- 6264 390 985

    Email :- khabarwaadnews@gmail.com

     

    © 2026 Maintained By RTISPL
    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Terms of service
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.