Close Menu
KhabarwaadKhabarwaad
    Top Posts

    बस्तर के दूरस्थ गांवों में बिजली पहुंचाने की बड़ी पहल, सीएम साय ने केंद्रीय जनजातीय कार्य मंत्री जुएल ओराम से की मुलाकात

    July 31, 2026

    केंद्रीय मंत्री शिवराज चौहान से मिले सीएम साय, बस्तर के दुर्गम गांवों के लिए सड़क योजना में छूट की मांग

    July 31, 2026

    कृषि मंत्री रामविचार नेताम का बड़ा ऐलान: गलत बीज-खाद बांटने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई

    July 31, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • बस्तर के दूरस्थ गांवों में बिजली पहुंचाने की बड़ी पहल, सीएम साय ने केंद्रीय जनजातीय कार्य मंत्री जुएल ओराम से की मुलाकात
    • केंद्रीय मंत्री शिवराज चौहान से मिले सीएम साय, बस्तर के दुर्गम गांवों के लिए सड़क योजना में छूट की मांग
    • कृषि मंत्री रामविचार नेताम का बड़ा ऐलान: गलत बीज-खाद बांटने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई
    • केंद्रीय संचार मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया से मुख्यमंत्री साय ने की मुलाकात, प्रदेश में डिजिटल कनेक्टिविटी के विस्तार पर हुई विस्तृत चर्चा
    • रायपुर में खजूर कारोबारी पर GST की बड़ी कार्रवाई, 1.30 करोड़ रुपये की पेनाल्टी वसूली
    • ‘बंटवारा 1947’ का दमदार ट्रेलर रिलीज, सनी देओल ने पर्दे पर जीवंत की विभाजन की त्रासदी
    • महंगे बिजली बिल और स्मार्ट मीटर के खिलाफ कांग्रेस का बड़ा आंदोलन, 1 अगस्त से शुरू होगा प्रदेशव्यापी अभियान
    • प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने की मुलाकात, छत्तीसगढ़ के विकास और ‘बस्तर विजन’ पर हुई विस्तृत चर्चा
    Facebook X (Twitter) Instagram
    KhabarwaadKhabarwaad
    Friday, July 31
    • Home
    • छत्तीसगढ़
      • रायपुर संभाग
      • दुर्ग संभाग
      • बिलासपुर संभाग
      • बस्तर संभाग
      • सरगुजा संभाग
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • अपराध
    • राजनीति
    • धर्म एवं समाज
    • अफसरशाही
    • खेल
    • मनोरंजन
    • स्वास्थ्य
    • राशिफल
    • Auto & Gadget
    KhabarwaadKhabarwaad
    Home » बस्तर के दूरस्थ गांवों में बिजली पहुंचाने की बड़ी पहल, सीएम साय ने केंद्रीय जनजातीय कार्य मंत्री जुएल ओराम से की मुलाकात

    बस्तर के दूरस्थ गांवों में बिजली पहुंचाने की बड़ी पहल, सीएम साय ने केंद्रीय जनजातीय कार्य मंत्री जुएल ओराम से की मुलाकात

    Khabarwaad News DeskBy Khabarwaad News DeskJuly 31, 2026 छत्तीसगढ़ No Comments2 Mins Read

    नई दिल्ली।  मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने केंद्रीय जनजातीय कार्य मंत्री जुएल ओराम से मुलाकात कर धरती आबा ग्राम उत्कर्ष योजना के तहत बस्तर संभाग के 7 जिलों के 461 दूरस्थ और पूर्व नक्सल प्रभावित गांवों तक ग्रिड बिजली पहुंचाने के लिए केंद्र सरकार से 435 करोड़ रुपये की विशेष वित्तीय सहायता का अनुरोध किया। मुख्यमंत्री ने इस संबंध में विस्तृत प्रस्ताव सौंपते हुए कहा कि जिन गांवों में वर्षों तक नक्सल हिंसा के कारण विकास नहीं पहुंच सका, वहां अब बिजली जैसी बुनियादी सुविधा पहुंचाना राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है।

    मुख्यमंत्री ने बताया कि इस परियोजना की कुल लागत 973 करोड़ रुपये है। इसमें केंद्र सरकार से तीन वित्तीय वर्षों में सहायता मांगी गई है। वर्ष 2026-27 में 85 करोड़ रुपये, 2027-28 में 250 करोड़ रुपये और 2028-29 में 100 करोड़ रुपये, यानी कुल 435 करोड़ रुपये केंद्र से अपेक्षित हैं, जबकि शेष राशि राज्य सरकार वहन करेगी।

    मुख्यमंत्री श्री साय ने केंद्रीय मंत्री से अनुरोध किया कि संविधान के अनुच्छेद 275(1) के तहत इस प्रस्ताव को विशेष प्रकरण मानते हुए शीघ्र स्वीकृति प्रदान की जाए, ताकि बस्तर के दूर-दराज़ गांव भी विकास की मुख्यधारा से जुड़ सकें। उन्होंने कहा कि बिजली पहुंचने से आदिवासी परिवारों के जीवन में बड़ा बदलाव आएगा और शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार तथा छोटे उद्योगों को नई गति मिलेगी।

    केंद्रीय जनजातीय कार्य मंत्री जुएल ओराम ने मुख्यमंत्री को आश्वस्त किया कि धरती आबा ग्राम उत्कर्ष योजना के तहत प्रस्ताव प्राप्त होते ही उस पर तत्काल स्वीकृति की प्रक्रिया शुरू की जाएगी। उन्होंने कहा कि इस परियोजना के लिए धनराशि की कोई बाधा नहीं आने दी जाएगी और केंद्र सरकार बस्तर के विकास के लिए पूरा सहयोग करेगी।

    मुख्यमंत्री ने कहा कि बस्तर अब विकास, विश्वास और नई संभावनाओं की पहचान बन रहा है। इन 461 गांवों तक बिजली पहुंचना उसी परिवर्तन की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम होगा।

    • Get News Portal Website @Rs.5999 | WhatsApp on +91 8871571321
    • Get Web Hosting @Rs49 | Visit - HostRT.in
    Share. Facebook Twitter LinkedIn Email Telegram WhatsApp
    Khabarwaad News Desk
    • Website

    Keep Reading

    केंद्रीय मंत्री शिवराज चौहान से मिले सीएम साय, बस्तर के दुर्गम गांवों के लिए सड़क योजना में छूट की मांग

    कृषि मंत्री रामविचार नेताम का बड़ा ऐलान: गलत बीज-खाद बांटने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई

    केंद्रीय संचार मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया से मुख्यमंत्री साय ने की मुलाकात, प्रदेश में डिजिटल कनेक्टिविटी के विस्तार पर हुई विस्तृत चर्चा

    रायपुर में खजूर कारोबारी पर GST की बड़ी कार्रवाई, 1.30 करोड़ रुपये की पेनाल्टी वसूली

    महंगे बिजली बिल और स्मार्ट मीटर के खिलाफ कांग्रेस का बड़ा आंदोलन, 1 अगस्त से शुरू होगा प्रदेशव्यापी अभियान

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने की मुलाकात, छत्तीसगढ़ के विकास और ‘बस्तर विजन’ पर हुई विस्तृत चर्चा

    Add A Comment

    Comments are closed.

    Khabarwaad Vacancy

    Pages

    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    Categories

    • छत्तीसगढ़
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • अपराध
    •  
    • खेल
    • राजनीति
    • धर्म एवं समाज
    • मनोरंजन

    Owner / Editor Details :- 

    Name :- Shrikant Baghmare

    Contact :- 6264 390 985

    Email :- khabarwaadnews@gmail.com

     

    © 2026 Maintained By RTISPL
    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Terms of service
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.