Close Menu
KhabarwaadKhabarwaad
    Top Posts

    PDS की बदहाली से लेकर ED कार्रवाई तक, पीसीसी चीफ दीपक बैज ने सरकार पर साधा निशाना

    August 20, 2026

    सिंहस्थ की तैयारी में जुटा उज्जैन: CM डॉ. मोहन ने लिया विकास कार्यों का जायजा, अधिकारियों को दिए ये निर्देश

    August 20, 2026

    भारत-श्रीलंका दूसरा टेस्ट 23 अगस्त से, कोलंबो में सीरीज जीतने उतरेगी टीम इंडिया

    August 20, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • PDS की बदहाली से लेकर ED कार्रवाई तक, पीसीसी चीफ दीपक बैज ने सरकार पर साधा निशाना
    • सिंहस्थ की तैयारी में जुटा उज्जैन: CM डॉ. मोहन ने लिया विकास कार्यों का जायजा, अधिकारियों को दिए ये निर्देश
    • भारत-श्रीलंका दूसरा टेस्ट 23 अगस्त से, कोलंबो में सीरीज जीतने उतरेगी टीम इंडिया
    • ED की बड़ी कार्रवाई: रामगोपाल अग्रवाल के करीबियों के घर-दफ्तर पर छापे, धमतरी में कांग्रेसियों का धरना
    • जनसंपर्क विभाग में बड़ा फेरबदल, 22 अफसर-कर्मचारियों के हुए तबादले
    • छत्तीसगढ़ हाइकोर्ट में 56 नए सिविल जजों की पहली पोस्टिंग, 15 न्यायिक अधिकारियों के तबादले
    • इंटर्न डॉक्टरों की हड़ताल 30 अगस्त तक स्थगित, स्टाइपेंड ₹15,900 से बढ़कर ₹25 हजार होने का मिला आश्वासन
    • वंदे मातरम् के 2 मिनट के प्रस्ताव पर सियासत तेज, उपमुख्यमंत्री अरुण साव बोले- कांग्रेस करती है तुष्टिकरण की राजनीति
    Facebook X (Twitter) Instagram
    KhabarwaadKhabarwaad
    Thursday, August 20
    • Home
    • छत्तीसगढ़
      • रायपुर संभाग
      • दुर्ग संभाग
      • बिलासपुर संभाग
      • बस्तर संभाग
      • सरगुजा संभाग
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • अपराध
    • राजनीति
    • धर्म एवं समाज
    • अफसरशाही
    • खेल
    • मनोरंजन
    • स्वास्थ्य
    • राशिफल
    • Auto & Gadget
    KhabarwaadKhabarwaad
    Home » इंटर्न डॉक्टरों की हड़ताल 30 अगस्त तक स्थगित, स्टाइपेंड ₹15,900 से बढ़कर ₹25 हजार होने का मिला आश्वासन

    इंटर्न डॉक्टरों की हड़ताल 30 अगस्त तक स्थगित, स्टाइपेंड ₹15,900 से बढ़कर ₹25 हजार होने का मिला आश्वासन

    Khabarwaad News DeskBy Khabarwaad News DeskAugust 20, 2026 छत्तीसगढ़ No Comments2 Mins Read

    रायपुर। छत्तीसगढ़ में इंटर्न डॉक्टरों ने स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल के आश्वासन के बाद अपनी चरणबद्ध हड़ताल को 30 अगस्त तक स्थगित करने का निर्णय लिया है। MBBS इंटर्न डॉक्टरों के स्टाइपेंड में बढ़ोतरी का आश्वासन दिया गया है। वर्तमान में मिल रहे 15,900 रुपये के स्टाइपेंड को बढ़ाकर 25,000 रुपये किए जाने की बात कही गई है। फाइलिंग की प्रक्रिया पूरी होने के बाद सितंबर से बढ़ा हुआ स्टाइपेंड मिलने की उम्मीद है।

    स्वास्थ्य मंत्री ने सोशल मीडिया पर दी जानकारी

    स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट साझा कर बताया कि प्रदेश के विभिन्न मेडिकल कॉलेजों के इंटर्न डॉक्टरों से मुलाकात कर उनकी मांगों पर गंभीरतापूर्वक चर्चा की गई। उन्होंने कहा कि इंटर्न डॉक्टरों ने सरकार पर विश्वास व्यक्त करते हुए अपना आंदोलन स्थगित करने का निर्णय लिया है।

    मंत्री ने बताया कि JDA और IMA-MSN छत्तीसगढ़ द्वारा प्रस्तुत प्रस्ताव एवं संबंधित प्रकरण पर पहल करते हुए इंटर्न डॉक्टरों के स्टाइपेंड में वृद्धि के संबंध में आवश्यक कार्रवाई की जा रही है। इंटर्न डॉक्टरों की मांगों पर इसी माह आवश्यक एवं सकारात्मक निर्णय लेने के लिए विभागीय स्तर पर प्रक्रिया आगे बढ़ाई जा रही है। प्रदेश सरकार चिकित्सा शिक्षा से जुड़े सभी विषयों के प्रति संवेदनशील है और इंटर्न डॉक्टरों के हितों की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध है।

    डॉक्टरों ने कहा- हड़ताल खत्म नहीं, सिर्फ स्थगित की है

    इंटर्न डॉक्टरों ने कहा कि उनकी हड़ताल खत्म नहीं हुई है, बल्कि स्थगित की गई है। अगर आश्वासन के अनुरूप समय-सीमा में स्टाइपेंड में बढ़ोतरी नहीं होती है, तो फिर से हड़ताल पर चले जाएंगे और इस बार उग्र आंदोलन किया जाएगा।

    डॉक्टरों ने कहा कि सरकार के आश्वासन के बाद 30 अगस्त तक आंदोलन स्थगित किया गया है। अब आगे की कार्रवाई सरकार द्वारा किए गए वादे और निर्धारित समय-सीमा के अनुसार होगी।

    15,900 से बढ़कर 25 हजार होगा स्टाइपेंड

    बैठक में शासकीय मेडिकल कॉलेजों के इंटर्न डॉक्टरों और JDA के पदाधिकारियों के साथ स्टाइपेंड बढ़ाने को लेकर चर्चा हुई। डॉक्टरों को आश्वासन दिया गया कि MBBS इंटर्न का स्टाइपेंड 15,900 रुपये से बढ़ाकर 25,000 रुपये प्रतिमाह किया जाएगा। फाइलिंग की प्रक्रिया पूरी होने के बाद सितंबर से उन्हें बढ़ा हुआ स्टाइपेंड मिलना शुरू हो जाएगा।

    • Get News Portal Website @Rs.5999 | WhatsApp on +91 8871571321
    • Get Web Hosting @Rs49 | Visit - HostRT.in
    Share. Facebook Twitter LinkedIn Email Telegram WhatsApp
    Khabarwaad News Desk
    • Website

    Keep Reading

    PDS की बदहाली से लेकर ED कार्रवाई तक, पीसीसी चीफ दीपक बैज ने सरकार पर साधा निशाना

    ED की बड़ी कार्रवाई: रामगोपाल अग्रवाल के करीबियों के घर-दफ्तर पर छापे, धमतरी में कांग्रेसियों का धरना

    जनसंपर्क विभाग में बड़ा फेरबदल, 22 अफसर-कर्मचारियों के हुए तबादले

    छत्तीसगढ़ हाइकोर्ट में 56 नए सिविल जजों की पहली पोस्टिंग, 15 न्यायिक अधिकारियों के तबादले

    वंदे मातरम् के 2 मिनट के प्रस्ताव पर सियासत तेज, उपमुख्यमंत्री अरुण साव बोले- कांग्रेस करती है तुष्टिकरण की राजनीति

    केंद्र की तर्ज पर छत्तीसगढ़ में साइबर क्राइम को-ऑर्डिनेशन सेंटर का गठन, IG प्रशांत अग्रवाल और DIG जायसवाल को मिली जिम्मेदारी

    Add A Comment

    Comments are closed.

    Khabarwaad Vacancy

    Pages

    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    Categories

    • छत्तीसगढ़
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • अपराध
    •  
    • खेल
    • राजनीति
    • धर्म एवं समाज
    • मनोरंजन

    Owner / Editor Details :- 

    Name :- Shrikant Baghmare

    Contact :- 6264 390 985

    Email :- khabarwaadnews@gmail.com

     

    © 2026 Maintained By RTISPL
    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Terms of service
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.