नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) जल्द ही इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2025 की दोबारा शुरुआत को लेकर जल्द आधिकारिक ऐलान कर सकता है.
सीएम साय ने किया देश के पहले हाइड्रोजन ईंधन चलित ट्रक का शुभारंभ, जानें इसकी खासियत
ध्यान रहे हाल ही में भारत और पाकिस्तान के बीच बढ़ते तनाव के चलते शुक्रवार को IPL को एक हफ्ते के लिए रोक दिया गया था. हालांकि इस टूर्नामेंट को लेकर यह बात तय नही हो पाई थी कि टूर्नामेंट दोबारा कब शुरू होगा. पर अब ताजा, हालात के बाद माना जा रहा है कि इसे लेकर BCCI जल्द कोई दिशा-निर्देश जारी कर सकता है.
IPL 2025 में अब तक 57 मैच हुए, 58वां मैच बीच में रुका
IPL 2025 में कुल 57 मैच पूरे हो चुके थे. 58वां मैच 8 मई को धर्मशाला में पंजाब किंग्स (PBKS) और दिल्ली कैपिटल्स (DC) के बीच खेला जा रहा था, लेकिन 10.1 ओवर के बाद ही इसे रोक दिया गया. अभी तक यह तय नहीं हुआ है कि यह मैच दोबारा खेला जाएगा या नहीं. जब यह मुकाबला मुकाबला 8 मई को रोका गया तो पंजाब किंग्स ने 10.1 ओवर में 1 विकेट के नुकसान पर 122 रन बना लिए थे. प्रियांश आर्य ने 5 चौके और छह छक्के की मदद से 34 बॉल पर 70 रन बनाए. वहीं प्रभसिमरन सिंह 28 बॉल पर 50 रन और श्रेयस अय्यर (0) नाबाद लौटे.




