Close Menu
KhabarwaadKhabarwaad
    Top Posts

    कलेक्टर जन-दर्शन में आत्मदाह की कोशिश, पत्नी-बच्चे थे संग… इच्छा मृत्यु की थी मांग

    June 2, 2026

    वीर जवानों के सम्मान के लिए अबूझमाड़ के दुर्गम जंगलों में पहुंचे डॉ. प्रेमा साई महाराज

    June 2, 2026

    चोरी करते पकड़ाया राजीव पंजियारा, FIR दर्ज, कॉपीराइट सामग्री के अवैध प्रसारण मामले में कभी भी हो सकती है गिरफ्तारी 

    June 1, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • कलेक्टर जन-दर्शन में आत्मदाह की कोशिश, पत्नी-बच्चे थे संग… इच्छा मृत्यु की थी मांग
    • वीर जवानों के सम्मान के लिए अबूझमाड़ के दुर्गम जंगलों में पहुंचे डॉ. प्रेमा साई महाराज
    • चोरी करते पकड़ाया राजीव पंजियारा, FIR दर्ज, कॉपीराइट सामग्री के अवैध प्रसारण मामले में कभी भी हो सकती है गिरफ्तारी 
    • छत्तीसगढ़ को मिले नए प्रधान मुख्य वन संरक्षक, अरुण कुमार पांडे बने PCCF एवं वन बल प्रमुख
    • नौतपा का कहर: छत्तीसगढ़ में 45 डिग्री के पार पहुंचा पारा, तीन दिन और झुलसाएगी गर्मी
    • बाल सक्षम नीति के बीच ईंट भट्ठे पर हादसा: ट्रैक्टर पलटने से तीन नाबालिग मजदूर घायल, बालश्रम पर फिर उठे सवाल
    • भाजपा विधायक से ठगी का आरोपी ओडिशा से गिरफ्तार, नेताओं संग फोटो लगाकर रचा था जाल
    • जिला अस्पताल में डॉक्टर गायब, 8 में से सिर्फ 2 मिले ड्यूटी पर; इलाज के लिए भटकते रहे मरीज
    Facebook X (Twitter) Instagram
    KhabarwaadKhabarwaad
    Monday, June 8
    • Home
    • छत्तीसगढ़
      • रायपुर संभाग
      • दुर्ग संभाग
      • बिलासपुर संभाग
      • बस्तर संभाग
      • सरगुजा संभाग
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • अपराध
    • राजनीति
    • धर्म एवं समाज
    • अफसरशाही
    • खेल
    • मनोरंजन
    • स्वास्थ्य
    • राशिफल
    • Auto & Gadget
    KhabarwaadKhabarwaad
    Home » IPL मेगा ऑक्शन में 182 प्लेयर्स बिके, 639.15 करोड़ खर्च, ऋषभ पंत इतिहास के सबसे महंगे खिलाड़ी, 13 साल के वैभव सबसे युवा

    IPL मेगा ऑक्शन में 182 प्लेयर्स बिके, 639.15 करोड़ खर्च, ऋषभ पंत इतिहास के सबसे महंगे खिलाड़ी, 13 साल के वैभव सबसे युवा

    Shrikant BaghmareBy Shrikant BaghmareNovember 26, 2024 trending No Comments4 Mins Read
    IPL Mega Auction
    IPL Mega Auction

    IPL Mega Auction: सऊदी अरब के जेद्दाह में 2 दिन चला IPL का मेगा ऑक्शन पूरा हो गया। ऑक्शन में 182 खिलाड़ी बिके, इसमें 62 विदेशी खिलाड़ी हैं। 8 बार राइट टु मैच का इस्तेमाल किया गया। 10 फ्रेंचाइजी ने 639.15 करोड़ खर्च किए। ऋषभ पंत इतिहास के सबसे मंहगे खिलाड़ी बने, उन्हें लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) ने 27 करोड़ रुपए में खरीदा। वहीं, 13 साल की उम्र में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ U-19 में शतक लगाने वाले बिहार के लेफ्ट हैंड बैटर वैभव सूर्यवंशी IPL के सबसे युवा खिलाड़ी बन गए हैं। वैभव को राजस्थान रॉयल्स (RR) में खरीदा।

    IPL मेगा ऑक्शन के हाईलाइट्स…

    1. पंत सबसे महंगे खिलाड़ी
    ऋषभ पंत को 27 करोड़ में लखनऊ और श्रेयस अय्यर को 26.75 करोड़ रुपए में पंजाब ने खरीदा। इंग्लैंड के जोस बटलर सबसे महंगे विदेशी रहे, उन्हें 15.75 करोड़ रुपए में गुजरात टाइटंस ने खरीदा।

    2. वेंकटेश सबसे महंगे ऑलराउंडर
    वेंकटेश अय्यर को 23.75 करोड़ रुपए में कोलकाता नाइट राइडर्स ने खरीदा। ऑस्ट्रेलिया के मार्कस स्टोयनिस सबसे महंगे विदेशी ऑलराउंडर हैं, उन्हें पंजाब किंग्स ने 11 करोड़ रुपए में खरीदा।

    Read Also-  WTC Points Table में भारत को तगड़ा फायदा, ऑस्ट्रेलिया की बढ़ी टेंशन

    3. अर्शदीप सबसे महंगे पेसर
    IPL Mega Auction:  अर्शदीप सिंह को 18 करोड़ रुपए में पंजाब किंग्स ने खरीदा। जोश हेजलवुड, जोफ्रा आर्चर और ट्रेंट बोल्ट सबसे महंगे विदेशी पेसर रहे। तीनों को अलग-अलग टीमों ने 12.50 करोड़ रुपए में खरीदा।

    4. युजवेंद्र सबसे महंगे स्पिनर
    युजवेंद्र चहल को पंजाब किंग्स ने सबसे ज्यादा 18 करोड़ रुपए देकर खरीदा। रविचंद्रन अश्विन भी 9.75 करोड़ रुपए में बिके। अफगानिस्तान के नूर अहमद सबसे महंगे विदेशी स्पिनर रहे, उन्हें चेन्नई ने 10 करोड़ रुपए में खरीदा।

    5. रसिख डार सबसे महंगे अनकैप्ड खिलाड़ी
    जम्मू-कश्मीर के तेज गेंदबाज रसिख डार को अपनी बेस प्राइस 20 गुना ज्यादा कीमत मिली। RCB ने दाएं हाथ के पेसर को 6 करोड़ रुपए में खरीदा। वे 30 लाख की बेस प्राइस के साथ ऑक्शन में उतरे थे।

    Read Also-  ICC ने दिया PCB को बड़ा झटका, POK में चैंपियंस ट्रॉफी ले जाने को लेकर दिया अपना फैसला

    6. सबसे चौंकाने वाला फैसला:
    ऑक्शन की कुछ नीलामी ने फैंस को चौंकाया। इनमें इंग्लिश ऑलराउंडर विल जैक्स और युवा बल्लेबाज प्रियांश आर्य की नीलामी शामिल रही। आगे 2 पॉइंट्स में जानिए…

    • विल जैक्स पर बेंगलुरु ने RTM यूज नहीं किया मेगा ऑक्शन में RCB ने विल जैक्स को रिलीज कर दिया और उनके लिए RTM (राइट टु मैच) कार्ड का इस्तेमाल नहीं किया। RTM कार्ड का उपयोग करके टीम पुराने खिलाड़ी को उसकी बोली खत्म होने पर वापस अपनी टीम में शामिल कर सकती है। फैंस और क्रिकेट एक्सपर्ट्स को यह उम्मीद थी कि RCB, विल जैक्स के लिए RTM कार्ड का इस्तेमाल जरूर करेगी, लेकिन ऐसा नहीं हुआ।
    • 6 बॉल में 6 सिक्स लगाने वाले प्रियांश 13 गुना कीमत में बिके दिल्ली के बल्लेबाज प्रियांश आर्या को पंजाब ने बेस प्राइस से करीब IPL Mega Auction:  13 गुना यानी 3.80 करोड़ रुपए में खरीदा। उनका बेस प्राइस 30 लाख रुपए था। यह उनका IPL डेब्यू होगा। प्रियांश ने दिल्ली प्रीमियर लीग में 6 गेंद में 6 छक्के लगाए थे।

    Read Also-  भारत ने ऑस्ट्रेलिया को 295 रन से हराया, बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी में 1-0 की बढ़त बनाई


    7. 13 साल के वैभव सबसे कम उम्र के प्लेयर
    13 साल के वैभव सूर्यवंशी को राजस्थान ने 1.10 करोड़ रुपए में खरीदा। उनका बेस प्राइस 30 लाख रुपए था। इसके साथ ही वे IPL इतिहास के सबसे कम उम्र के खिलाड़ी भी बन गए हैं। बिहार के खिलाड़ी का IPL में इस सीजन से डेब्यू होगा। वैभव ने अंडर-19 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ शतक लगाया था। वैभव ने फर्स्ट क्लास में 12 साल की उम्र में डेब्यू किया था।

    8. अर्जुन तेंदुलकर दूसरी बार में खरीदे गए
    सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर को दूसरी बार में मुंबई इंडियंस ने अपने टीम का हिस्सा बनाया। पहली बार में उन्हें किसी भी टीम ने खरीदने में दिलचस्पी नहीं दिखाई। अर्जुन को मुंबई ने 30 लाख के बेस प्राइस में खरीदा। हाल ही में डोमेस्टिक क्रिकेट में गोवा के लिए खेलते हुए अर्जुन ने 5 विकेट लिए थे।

    9. टॉप-5 बड़े खिलाड़ी जो नहीं बिके
    ऑक्शन में कई बड़े प्लेयर्स अनसोल्ड रहे। ऑस्ट्रलियाई डेविड वॉर्नर और स्टीव स्मिथ, कीवी प्लेयर केन विलियम्सन और इंडियन ऑलराउंडर शार्दूल ठाकुर जैसे प्लेयर को किसी भी टीम ने नहीं खरीदा। अफगानी पेसर नवीन उल हक भी अनसोल्ड रहे।

    • Get News Portal Website @Rs.5999 | WhatsApp on +91 8871571321
    • Get Web Hosting @Rs49 | Visit - HostRT.in
    ipl 2025 auction ipl 2025 mega auction ipl auction ipl auction 2025 ipl mega auction ipl mega auction 2025
    Share. Facebook Twitter LinkedIn Email Telegram WhatsApp
    Shrikant Baghmare
    • Website

    Keep Reading

    माटी की बेटियाँ, समाज की आवाज: जल, जंगल और जमीन की लड़ाई से नेतृत्व तक का सफर

    छत्तीसगढ़ के युवाओं ने ईस्ट ज़ोन प्रतियोगिता में जीते 12 पदक, सीएम साय ने दी बधाई

    गणेश शंकर मिश्रा बनाए गए राज्य नीति आयोग के उपाध्यक्ष, राज्य शासन ने जारी किया आदेश

    बीजापुर में जवानों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़, 2 वर्दीधारी नक्सली ढेर, कई हथियार बरामद

    Big Breaking: बिलासपुर हाईकोर्ट को बम से उड़ाने की मिली धमकी, मौके पर सुरक्षा एजेंसियां तैनात

    WhatsApp होगा ‘Premium’: पैसे देकर मिलेंगे धांसू स्टिकर्स और एक्स्ट्रा फीचर्स!

    Add A Comment

    Comments are closed.

    Khabarwaad Vacancy

    Pages

    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    Categories

    • छत्तीसगढ़
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • अपराध
    •  
    • खेल
    • राजनीति
    • धर्म एवं समाज
    • मनोरंजन

    Owner / Editor Details :- 

    Name :- Shrikant Baghmare

    Contact :- 6264 390 985

    Email :- khabarwaadnews@gmail.com

     

    © 2026 Maintained By RTISPL
    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Terms of service
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.