Khabarwaad Bilapsur: हाईकोर्ट में एयरपोर्ट मामले की सुनवाई हुई। इस दौरान फ्लाइट ब्रेक का मुद्दा प्रमुख तौर पर उठाया गया। याचिकाकर्ता के वकीलों ने बताया कि कोलकाता की फ्लाइट 2 दिन के उड़ान के बाद ही रोक दी गई। दिल्ली और प्रयागराज की फ्लाइट में भी कटौती की जा रही है।
हाईकोर्ट ने सुनवाई के बाद एलाइंस एयर को 15 अप्रैल तक उड़ान का नया शेड्यूल जारी करने के निर्देश दिए हैं वहीं मामले की अगले सुनवाई 24 अप्रैल को होगी.. बता दे कि, महीनेभर पहले बिलासपुर से कोलकाता की फ्लाइट शुरू की गई थी लेकिन उसका नियमित रूप से संचालन नहीं हो रहा है। शेड्यूल के मुताबिक कोलकाता से फ्लाइट सुबह 7:05 बजे उड़ान भरकर 8:55 चकरभाठा पहुंच रही थी, यही फ्लाइट 9:35 बजे उड़ान भरकर 11:25 बजे कोलकाता पहुंचेगी. इसी तरह दिल्ली की फ्लाइट उड़ान भरकर 12:40 बजे दिल्ली लौटेगी..
Read Also: वोट डालने से पहले खो गया वोटर आईडी कार्ड, मिनटों में यहां से करें डाउनलोड
एक साल में 10 फ्लाइट हुई बंद
कोर्ट में बताया गया कि, छत्तीसगढ़ में नियमित विमान सेवा पिछले दिनों बिलासपुर जगदलपुर अंबिकापुर में एक साथ शुरू की गई थी, लेकिन पिछले एक साल में 10 फ्लाइट बंद की जा चुकी है.. एलाइंस एयर कंपनी ने यात्री नहीं मिलने की बात कहते हुए विमान सेवा बंद की। जबकि हकीकत में यात्रियों को नहीं मालूम होता है की फ्लाइट का समय कब है, हर बार फ्लाइट अलग-अलग समय पर आती है इसलिए यात्री संशय में रहते हैं कि उन्हें किस विमान से जाना है कई बार ऐसा होता है की फ्लाइट बिलासपुर की जगह रायपुर में यात्रियों को छोड़ देती है जिसे यात्रियों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है..यात्रियों की परेशानी को देखते हुए कोर्ट ने नया शेड्यूल जारी करने को कहा है।




