Close Menu
KhabarwaadKhabarwaad
    Top Posts

    राजधानी के प्राचीन रावण भाटा मैदान में रॉयल डिज्नीलैंड मेला का शुभारंभ

    April 19, 2026

    “कागज शून्य, पानी फुल: पिकाडली ‘बियर फैक्ट्री’ में बड़ा खेल”

    April 17, 2026

    ‘औद्योगिक आतंकवाद’ का आरोप: जमीन विवाद से तंग किसान हाईटेंशन टावर पर चढ़ा

    March 16, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • राजधानी के प्राचीन रावण भाटा मैदान में रॉयल डिज्नीलैंड मेला का शुभारंभ
    • “कागज शून्य, पानी फुल: पिकाडली ‘बियर फैक्ट्री’ में बड़ा खेल”
    • ‘औद्योगिक आतंकवाद’ का आरोप: जमीन विवाद से तंग किसान हाईटेंशन टावर पर चढ़ा
    • हैवानियत की हद: एयर ब्लोअर से मजदूर के मलद्वार में भरी हवा, हालत नाजुक
    • डांस टीचर मर्डर मिस्ट्री सुलझी: 500 CCTV और 5000 मोबाइल नंबर खंगालने के बाद पुलिस के हाथ लगा नाबालिग आरोपी
    • रीवा के लिए खुशखबरी: अब रायपुर से सीधे मिलेगी फ्लाइट, 17 मार्च से उड़ान शुरू
    • एक धमाका… और सब खत्म: फ्रिज ब्लास्ट से लगी आग में बुजुर्ग महिला की दर्दनाक मौत, परिवारों के लिए चेतावनी बन गया हादसा
    • मछली के इंतजार में बैठे थे मछुआरे, जाल से निकला सात फीट का मेहमान… तालाब किनारे मच गया हड़कंप
    Facebook X (Twitter) Instagram
    KhabarwaadKhabarwaad
    Wednesday, April 22
    • Home
    • छत्तीसगढ़
      • रायपुर संभाग
      • दुर्ग संभाग
      • बिलासपुर संभाग
      • बस्तर संभाग
      • सरगुजा संभाग
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • अपराध
    • राजनीति
    • धर्म एवं समाज
    • अफसरशाही
    • खेल
    • मनोरंजन
    • स्वास्थ्य
    • राशिफल
    • Auto & Gadget
    KhabarwaadKhabarwaad
    Home » Jagdalpur News Today: डबल मर्डर केस में पुलिस के हाथ अब तक खाली, कांग्रेस ने दिया 24 घंटे का अल्टीमेटम, कहा- आरोपियों को नहीं पकड़ा तो शनिवार को बंद करेंगे शहर

    Jagdalpur News Today: डबल मर्डर केस में पुलिस के हाथ अब तक खाली, कांग्रेस ने दिया 24 घंटे का अल्टीमेटम, कहा- आरोपियों को नहीं पकड़ा तो शनिवार को बंद करेंगे शहर

    Shrikant BaghmareBy Shrikant BaghmareJuly 12, 2024 trending No Comments3 Mins Read
    Jagdalpur News Today khabarwaad.com

    Jagdalpur News Today:  जगदलपुर में डबल मर्डर केस में पुलिस के हाथ अब तक खाली हैं। वहीं, इस मामले ने अब सियासी तूल भी पकड़ लिया है। कांग्रेस ने पुलिस को अल्टीमेटम दिया है कि अगर 24 घंटे के अंदर हत्या के आरोपी पुलिस के गिरफ्त नहीं होंगे, तो शनिवार को जगदलपुर शहर बंद किया जाएगा। कांग्रेस ने इसके लिए बस्तर चैंबर ऑफ कॉमर्स और आम लोगों से अपील भी की है।

    Jagdalpur News Today:  कांग्रेस जिलाध्यक्ष सुशील मौर्य ने कहा कि, प्रदेश में जब से भाजपा की सरकार आई है, अपराध बढ़ने लगे हैं। अब घर में घुसकर लोगों की हत्या की जा रही है। मौर्य ने कहा कि हम जगदलपुर को अपराधपुर बनने नहीं देंगे। दरअसल, बुधवार देर रात घर में घुसकर अज्ञात हत्यारों ने मां-बेटे की हत्या कर दी थी।

    Read Also-  जगदलपुर में हुए दोहरे हत्याकांड पर गरमाई सियासत, कांग्रेस अध्यक्ष बैज ने भाजपा सरकार को घेरा, कहा- यह सुशासन है, या जंगल राज?

    कानून व्यवस्था को लेकर कांग्रेस हमलावर
    Jagdalpur News Today: 
    कांग्रेस का कहना है कि ये वही पुलिस है जब 8 महीने पहले तक प्रदेश में कांग्रेस की सरकार थी तो इन्होंने अपराधियों पर लगाम लगा रखी थी। लेकिन भाजपा सरकार आने के बाद अपराध और अपराधियों पर से कंट्रोल खत्म कर दिया गया है। हालांकि, पुलिस अफसरों का कहना है कि जल्द से जल्द हत्यारे पुलिस की गिरफ्त में होंगे।

    बुधवार को हमलावरों ने की थी मां-बेटे की हत्या
    जगदलपुर के अनुपमा चौक के पास रहने वाली महिला गायत्री गुप्ता (50 वर्ष) अपने दो बेटों नीलेश गुप्ता (32 वर्ष) और नितेश गुप्ता (29 वर्ष) के साथ रहती थीं। बुधवार देर रात कुछ अज्ञात लोग इनके घर में घुसे और धारदार हथियार से हमला कर दिया था। पहले महिला को मारा, फिर दोनों बेटों पर हमला कर दिया।

    Read Also-  सीएम साय सहित पूरा मंत्रिमंडल करेगा श्रीरामलला के दर्शन, कल होंगे अयोध्या के लिए रवाना

    हमले में दो की मौत, तीसरा घायल
    हमले में गायत्री और बेटे नीलेश की मौत हो गई, जबकि नितेश गंभीर रूप से घायल है। घर का सामान भी बिखरा पड़ा था। शुक्रवार की सुबह जब उनके पड़ोसियों ने घर खुला देखा और किसी काम से घर पहुंचे तो कमरे में खून से लतपथ 2 लाश पड़ी थी। दूसरे कमरे में एक युवक गंभीर रूप से घायल था। उनके हाथ-पैर रस्सी से बंधे हुए थे।

    जानकारी मिलते ही पहुंचे थे अफसर
    लोगों ने इसकी जानकारी फौरन पुलिस को दी थी। SP शलभ सिन्हा समेत पुलिस के अन्य अधिकारी और जवान मौके पर पहुंचे थे। उन्होंने घायल युवक को अस्पताल भिजवाया था। साथ ही मृतक दोनों मां-बेटे के शव को भी पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवाया था। घर के अंदर का सामान बिखरा मिला था जिससे शुरुआती तौर पर लूट के इरादे से हमले की आशंका जताई जा रही है।

    Read Also-   पुलिस विभाग में कई अफसरों का हुआ ट्रांसफर, देखें LIST…

    परिवार का किराने का व्यवसाय
    बताया जा रहा है कि महिला के बेटों की शहर में ही एक किराना की दुकान भी है। एक बेटा किराना दुकान चलाता था, जबकि दूसरा दूसरे काम किया करता था। शहर के बीच हुई इस घटना को लेकर अब व्यापारियों में भी आक्रोश है।

    • Get News Portal Website @Rs.5999 | WhatsApp on +91 8871571321
    • Get Web Hosting @Rs49 | Visit - HostRT.in
    breaking news chhattisgarh news jagdalpur jagdalpur hindi news jagdalpur latest news jagdalpur news jagdalpur news cg jagdalpur news hindi jagdalpur news today jagdalpur today news
    Share. Facebook Twitter LinkedIn Email Telegram WhatsApp
    Shrikant Baghmare
    • Website

    Keep Reading

    माटी की बेटियाँ, समाज की आवाज: जल, जंगल और जमीन की लड़ाई से नेतृत्व तक का सफर

    बॉयज हॉस्टल में 10वीं के छात्र ने लगाई फांसी, आत्महत्या का कारण अज्ञात, जांच में जुटी पुलिस  

    सुरक्षाबालों को बड़ी सफलता: नक्सलियों द्वारा छिपाकर रखे गए 46 लाख बरामद, बड़े पैमाने पर हथियार-उपकरण भी मिले

    बीजापुर में जवानों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़, 2 वर्दीधारी नक्सली ढेर, कई हथियार बरामद

    नक्सल अभियानों को लेकर अटकलों से बचें: बस्तर रेंज आईजीपी कार्यालय की अपील

    सुकमा में आधी रात इंसानियत जागी, जंगल से मिले नवजात को बचाया

    Add A Comment

    Comments are closed.

    Khabarwaad Vacancy

    Pages

    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    Categories

    • छत्तीसगढ़
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • अपराध
    •  
    • खेल
    • राजनीति
    • धर्म एवं समाज
    • मनोरंजन

    Owner / Editor Details :- 

    Name :- Shrikant Baghmare

    Contact :- 6264 390 985

    Email :- khabarwaadnews@gmail.com

     

    © 2026 Maintained By RTISPL
    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Terms of service
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.