Khabarwaad bijapur: सहायक आरक्षक की हत्या में शामिल जनमिलिशिया सदस्य को सुरक्षाबलों ने गिरफ्तार कर लिया है। बता दें कि डीआरजी व कुटरू थाना की संयुक्त टीम नक्सल विरोधी अभियान के तहत एरिया डॉमिनेशन के लिए निकली थी। गिरफ्तार नक्सली पर बीजापुर एसपी ने 10 हजार रुपए का इनाम घोषित किया था।
Read Also: सुबह 1 घंटे की वॉक में कितने किलोमीटर पूरे होते हैं, जानिए उम्र के हिसाब से कितने कदम चलने चाहिए?
पुलिस के मुताबिक डीआरजी व कुटरू थाना की संयुक्त पार्टी एरिया डॉमिनेशन के लिए पाता कुटरू की तरफ निकली हुई थी। अभियान के दौरान पाताकुटरु के जंगलों से एक नक्सल मिलिशिया सदस्य आदी राम निवासी पाताकुटरू थाना कुटरू को पकड़ा गया।
Read Also; जबड़ा फटा ..पैर के नाखून निकले..खून से लथपथ हालत में जंगल में मिला भालू का शव
पुलिस ने बताया कि नक्सली पर 20 जून 2023 को सहायक आरक्षक संजय बेडजा की हत्या करने की घटना में शामिल था। जिसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस अधीक्षक बीजापुर द्वारा 10 हजार रुपये का ईनाम उद्घोषित हैं। वहीं पकड़े गये उक्त नक्सली के विरुद्ध कुटरू थाना में 1 स्थाई वारंट लंबित हैं।




