रायपुर। Jharkhand Liquor Scam Case: झारखंड राज्य में शराब घोटाले की जांच कर रही एंटी करप्शन ब्यूरो ने एक और बड़ी कार्रवाई करते हुए छत्तीसगढ़ के शराब कारोबारी सिद्धार्थ सिंघानिया को गिरफ्तार कर लिया है। ACB की टीम ने सिंघानिया को छत्तीसगढ़ से गिरफ्तार किया और अब उसे ट्रांजिट रिमांड पर रांची ले जा कर ACB की विशेष अदालत में पेश किया जाएगा।
Jharkhand Liquor Scam Case: बता दें कि सिद्धार्थ सिंघानिया के खिलाफ ACB को पहले ही गिरफ्तारी वारंट मिल गया था। इस घोटाले में कई वरिष्ठ अधिकारी और कारोबारी पहले ही गिरफ्तार किए जा चुके हैं। इससे पहले ACB ने निलंबित IAS अधिकारी विनय कुमार चौबे के करीबी और नेक्सजेन कंपनी के मालिक विनय कुमार सिंह के खिलाफ भी गिरफ्तारी वारंट जारी किया था।
Read Also- 22-23 जून को छत्तीसगढ़ दौरे पर अमित शाह: NFSU कैंपस का भूमिपूजन और नक्सल ऑपरेशन की समीक्षा करेंगे
Jharkhand Liquor Scam Case: ACB की कार्रवाई 17 जून को भी सुर्खियों में रही थी, जब टीम ने झारखंड के पूर्व उत्पाद आयुक्त अमित प्रकाश को गिरफ्तार कर पूछताछ के लिए मुख्यालय बुलाया था। अब तक इस घोटाले में ACB/EOW की टीम ने विनय चौबे, गजेंद्र सिंह, सुधीर कुमार, सुधीर कुमार दास, नीरज कुमार सिंह, विनय कुमार सिंह और अमित प्रकाश जैसे नामचीन लोगों को गिरफ्तार कर चुकी है।
ACB अधिकारियों का मानना है कि सिद्धार्थ सिंघानिया से पूछताछ में घोटाले से जुड़ी कई अहम जानकारियाँ सामने आ सकती हैं। कोर्ट में पेशी के बाद ACB सिंघानिया को पुलिस रिमांड पर लेकर आगे की पूछताछ करेगी।




