JOB FAIR IN RAIPUR: रायपुर जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केंद्र द्वारा सोमवार, 10 मार्च को एक विशेष जॉब फेयर का आयोजन किया जाएगा। इस फेयर में निजी क्षेत्र के नियोजकों द्वारा विभिन्न पदों पर भर्ती की जाएगी। यह कार्यक्रम राजभवन के पीछे, पुराना पुलिस मुख्यालय स्थित जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केंद्र के कार्यालय में सुबह 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक आयोजित होगा। इसमें शिवशक्ति एग्रीटेक लिमिटेड और सेव माइक्रोफाइनेंस प्राइवेट लिमिटेड द्वारा सेल्स रिप्रजेंटेटिव एवं कस्टमर रिलेशनशिप ऑफिसर के 190 से अधिक पदों पर साक्षात्कार लिया जाएगा।
Read Also- प्रेमिका के चक्कर में 2 लड़कों ने खेला खुनी खेल, इस बात को लेकर धारदार चाकू से किया वार
शैक्षणिक योग्यता: इन पदों के लिए आवेदकों को न्यूनतम 12वीं उत्तीर्ण होना आवश्यक है।
सैलरी: चयनित आवेदकों को ₹8,300 से ₹30,000 प्रतिमाह सैलरी दी जाएगी।
Read Also- रायपुर में आज International Masters League का महा-मुकाबला, वेस्टइंडीज मास्टर्स से भिड़ेंगे इंडिया मास्टर्स, सचिन तेंदुलकर, युवराज समेत कई दिग्गज बिखेरेंगे जलवा, देखें शेड्यूल
JOB FAIR IN RAIPUR: आवेदकों से अनुरोध है कि वे छत्तीसगढ़ के सभी जिलों के नौकरी के इच्छुक एवं योग्य आवेदक निर्धारित तिथि और स्थल पर अपने बायोडाटा, आधार कार्ड, पासपोर्ट साइज फोटो, दुपहिया वाहन का लाइसेंस, और शैक्षणिक एवं तकनीकी योग्यता के प्रमाण पत्रों की छायाप्रति के साथ उपस्थित रहें। अधिक जानकारी के लिए आवेदक जिला रोजगार कार्यालय, रायपुर से भी संपर्क कर सकते हैं।




