Job Fair: रायपुर में युवाओं के लिए प्राइवेट सेक्टर में नौकरी पाने का सुनहरा अवसर है। शिक्षित बेरोजगार युवाओं के लिए जॉब फेयर का आयोजन किया गया है। जिला रोजगार और स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र रायपुर की ओर से स्थानीय शिक्षित बेरोजगार युवाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने के लिए 15 अप्रैल को जॉब फेयर का आयोजन किया गया है।
Read Also- 12 लोगों से भरी पिकअप नहर में गिरी, 2 बच्चे और 3 महिलाएं लापता, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी
Job Fair: इच्छुक युवक सुबह 11 से दोपहर दो बजे तक जॉब फेयर में शामिल हो सकते हैं। इस जॉब फेयर के माध्यम से निजी क्षेत्र के नियोजक मोनेट टॉक बिजनेस एवं पीवीआर इनोक्स लिमिटेड रायपुर द्वारा 12वी उत्तीर्ण, स्नातक (बी.कॉम) और आईटीआई (इलेक्ट्रॉनिक) आवेदकों की भर्ती सेल्स जॉब, बैक ऑफिसर, टेली कॉलर, सर्विस एसोसिएट, टेक्निशियन एवं एक्सिक्यूटिव एकाउंट आदि के 34 पदों पर भर्ती कि जाएगी।




