Close Menu
KhabarwaadKhabarwaad
    Top Posts

    कलेक्टर जन-दर्शन में आत्मदाह की कोशिश, पत्नी-बच्चे थे संग… इच्छा मृत्यु की थी मांग

    June 2, 2026

    वीर जवानों के सम्मान के लिए अबूझमाड़ के दुर्गम जंगलों में पहुंचे डॉ. प्रेमा साई महाराज

    June 2, 2026

    चोरी करते पकड़ाया राजीव पंजियारा, FIR दर्ज, कॉपीराइट सामग्री के अवैध प्रसारण मामले में कभी भी हो सकती है गिरफ्तारी 

    June 1, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • कलेक्टर जन-दर्शन में आत्मदाह की कोशिश, पत्नी-बच्चे थे संग… इच्छा मृत्यु की थी मांग
    • वीर जवानों के सम्मान के लिए अबूझमाड़ के दुर्गम जंगलों में पहुंचे डॉ. प्रेमा साई महाराज
    • चोरी करते पकड़ाया राजीव पंजियारा, FIR दर्ज, कॉपीराइट सामग्री के अवैध प्रसारण मामले में कभी भी हो सकती है गिरफ्तारी 
    • छत्तीसगढ़ को मिले नए प्रधान मुख्य वन संरक्षक, अरुण कुमार पांडे बने PCCF एवं वन बल प्रमुख
    • नौतपा का कहर: छत्तीसगढ़ में 45 डिग्री के पार पहुंचा पारा, तीन दिन और झुलसाएगी गर्मी
    • बाल सक्षम नीति के बीच ईंट भट्ठे पर हादसा: ट्रैक्टर पलटने से तीन नाबालिग मजदूर घायल, बालश्रम पर फिर उठे सवाल
    • भाजपा विधायक से ठगी का आरोपी ओडिशा से गिरफ्तार, नेताओं संग फोटो लगाकर रचा था जाल
    • जिला अस्पताल में डॉक्टर गायब, 8 में से सिर्फ 2 मिले ड्यूटी पर; इलाज के लिए भटकते रहे मरीज
    Facebook X (Twitter) Instagram
    KhabarwaadKhabarwaad
    Wednesday, June 10
    • Home
    • छत्तीसगढ़
      • रायपुर संभाग
      • दुर्ग संभाग
      • बिलासपुर संभाग
      • बस्तर संभाग
      • सरगुजा संभाग
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • अपराध
    • राजनीति
    • धर्म एवं समाज
    • अफसरशाही
    • खेल
    • मनोरंजन
    • स्वास्थ्य
    • राशिफल
    • Auto & Gadget
    KhabarwaadKhabarwaad
    Home » पत्रकार मुकेश चंद्राकर की हत्या: सीएम साय ने जताया दुःख, कहा- अपराधियों को किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाएगा

    पत्रकार मुकेश चंद्राकर की हत्या: सीएम साय ने जताया दुःख, कहा- अपराधियों को किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाएगा

    Shrikant BaghmareBy Shrikant BaghmareJanuary 3, 2025 trending No Comments3 Mins Read
    murder of journalist mukesh chandrakar
    murder of journalist mukesh chandrakar

    murder of journalist mukesh chandrakar: छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां पिछले तीन दिनों से लापता पत्रकार मुकेश चंद्राकर का शव सेप्टिक टैंक से बरामद हुआ। शव चट्टानपारा इलाके में, जो कि उनके घर से करीब 2 किलोमीटर और बीजापुर थाने से 5 किलोमीटर दूर स्थित है, मिला। पुलिस ने घटना स्थल पर पहुंचकर घेराबंदी की और मामले की जांच शुरू कर दी है।

    मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने इस दुखद घटना पर शोक व्यक्त करते हुए ट्वीट किया, “बीजापुर के युवा और समर्पित पत्रकार मुकेश चंद्राकर की हत्या का समाचार अत्यंत दुःखद और हृदयविदारक है। मुकेश का जाना पत्रकारिता जगत और समाज के लिए अपूरणीय क्षति है। इस घटना के अपराधियों को किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाएगा। अपराधियों को जल्द गिरफ्तार कर कड़ी से कड़ी सजा दी जाएगी।” उन्होंने दिवंगत आत्मा की शांति और शोक संतप्त परिवार को संबल देने की प्रार्थना भी की।

    बीजापुर के युवा और समर्पित पत्रकार मुकेश चंद्राकर जी की हत्या का समाचार अत्यंत दु:खद और हृदयविदारक है।

    मुकेश जी का जाना पत्रकारिता जगत और समाज के लिए एक अपूरणीय क्षति है।

    इस घटना के अपराधी को किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाएगा। अपराधियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार कर कड़ी से कड़ी…

    — Vishnu Deo Sai (@vishnudsai) January 3, 2025

    murder of journalist mukesh chandrakar:  उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने भी इस घटना पर अपनी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि सरकार इस मामले में पूरी गंभीरता से जांच करेगी और जो भी दोषी पाया जाएगा उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। “पत्रकार के साथ इस तरीके की हत्या दुखद है, जो भी अपराधी होगा, उसे छोड़ा नहीं जाएगा,” उन्होंने कहा।

    Read Also-  BIG BREAKING: तीन दिनों से लापता बीजापुर के पत्रकार मुकेश चंद्राकर की हत्या! पुलिस जांच में जुटी, पत्रकारों में आक्रोश…

    पुलिस द्वारा किए गए पंचनामा में शव पर गंभीर चोटें पाई गईं। सिर पर सात बार नुकीली हथियार से वार किए गए थे, जबकि माथे पर टंगिया से वार कर गला घोंटकर हत्या की गई। शव को जिला अस्पताल बीजापुर के मर्चुरी में रखा गया है।

    murder of journalist mukesh chandrakar:  बीजापुर के एसपी डॉ. जितेंद्र यादव ने बताया कि पुलिस ने शाम 5 बजे चट्टानपारा क्षेत्र में लोकेशन के आधार पर जांच शुरू की थी। जांच में एक ठेकेदार सुरेश चंद्राकर के बाड़े के पास स्थित सेप्टिक टंकी को जेसीबी से तोड़ा गया, जहां मुकेश चंद्राकर का शव बरामद हुआ। पुलिस हर एंगल से मामले की जांच कर रही है और संदिग्ध व्यक्तियों को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।

    • Get News Portal Website @Rs.5999 | WhatsApp on +91 8871571321
    • Get Web Hosting @Rs49 | Visit - HostRT.in
    bijapur bijapur news breaking news chhattisgarh news latest news news bijapur news vijayapur vijayapura today news
    Share. Facebook Twitter LinkedIn Email Telegram WhatsApp
    Shrikant Baghmare
    • Website

    Keep Reading

    CG NEWS: मेहमानों को शादी में बफे सिस्टम से भोजन कराने पर सामाजिक प्रतिबंध, डीजे बजाने थमाया नोटिस  

    माटी की बेटियाँ, समाज की आवाज: जल, जंगल और जमीन की लड़ाई से नेतृत्व तक का सफर

    बॉयज हॉस्टल में 10वीं के छात्र ने लगाई फांसी, आत्महत्या का कारण अज्ञात, जांच में जुटी पुलिस  

    सुरक्षाबालों को बड़ी सफलता: नक्सलियों द्वारा छिपाकर रखे गए 46 लाख बरामद, बड़े पैमाने पर हथियार-उपकरण भी मिले

    गणेश शंकर मिश्रा बनाए गए राज्य नीति आयोग के उपाध्यक्ष, राज्य शासन ने जारी किया आदेश

    बीजापुर में जवानों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़, 2 वर्दीधारी नक्सली ढेर, कई हथियार बरामद

    Add A Comment

    Comments are closed.

    Khabarwaad Vacancy

    Pages

    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    Categories

    • छत्तीसगढ़
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • अपराध
    •  
    • खेल
    • राजनीति
    • धर्म एवं समाज
    • मनोरंजन

    Owner / Editor Details :- 

    Name :- Shrikant Baghmare

    Contact :- 6264 390 985

    Email :- khabarwaadnews@gmail.com

     

    © 2026 Maintained By RTISPL
    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Terms of service
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.