Khabarwaad bilaspur: छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय मुख्य न्यायाधिपति न्यायमूर्ति रमेश सिन्हा ने कोरबा जिले में न्यायिक अधिकारी एवं कर्मचारीगण के लिये आवासीय कॉलोनी का वर्चुअल भूमिपूजन एवं शिलान्यास किया। उन्होंने इस अवसर पर कहा कि किसी भी जिले में न्यायिक अधिकारियों एवं कर्मचारियों के लिये सर्वसुविधायुक्त रहवासी कॉलोनी उत्साहवर्धक एवं नयी ऊर्जा का संचार करने वाली होती है, जिससे उनके कार्यकुशलता में और दक्षता में वृद्धि होती है, जिले के नये कॉलोनी ऐसा बने जो राज्य के लिये एक मिसाल साबित हो।
Read also: कोमाखान थाना पुलिस को मिली बड़ी सफलता, 20 लाख रुपए का गांजा किया बरामद, दो अंतर्राज्यीय गांजा तस्कर गिरफ्तार
चीफ जस्टिस सिन्हा ने आवास गृह निर्माण के लिए न्यायिक अधिकारी एवं कर्मचारियों को शुभकामनाएं दी और कहा कि न्यायालयों को बुनियादी ढांचा प्रदान करने के लिए काम किया जा रहा है और इसके लिए पहल भी शुरू कर दी गई है। उन्होंने कहा कि हमें राज्य के न्यायालयों में काम करने का बेहतर माहौल प्रदान करना है।
Read also:अब इस AAP नेता को ED ने किया गिरफ्तार, जानिए क्या है पूरा मामला
यह परियोजना न्यायिक अधिकारी-कर्मचारियों के लिए आवास प्रदान करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। ताकि आवास प्राप्त करने में किसी भी प्रकार की कठिनाइयों का सामना न करना पड़े। उन्होंने संबंधित विभाग के अधिकारियों और इंजीनियरों को इस परियोजना को पूर्ण गुणवत्ता के साथ निर्धारित समय-सीमा पर पूरा करने के निर्देश दिए। श्री सिन्हा ने निर्माण कार्य की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए न्यायालयीन अधिकारियों को भी इस परियोजना की सतत् निगरानी रखने के लिए भी कहा।




