बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में पिकनिक मनाने गए रेलवे के जूनियर इंजीनियर सत्येंद्र सिंह कंवर (30) की डैम में डूबने से मौत हो गई। घटना रविवार को कोटा क्षेत्र के घोंघा जलाशय स्थित कोरी डैम की है, जहां वह अपने पांच दोस्तों के साथ घूमने गया था।
सड़क हादसे में महिला डॉक्टर की मौत, ड्यूटी से लौट रही थी घर, अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर
नहाते समय संतुलन बिगड़ने से सत्येंद्र गहराई में समा गया। देर शाम तक पुलिस और एसडीआरएफ की टीम तलाश में जुटी रही, लेकिन सफलता नहीं मिली। सोमवार सुबह जब सर्च ऑपरेशन दोबारा शुरू हुआ, तब पानी में उसका शव तैरता मिला।
यात्रियों से भरी बस अनियंत्रित होकर पलटी, 20 से अधिक लोग घायल
सत्येंद्र रेलवे के कंस्ट्रक्शन विभाग में जूनियर इंजीनियर के पद पर पदस्थ था और मूल रूप से अंबिकापुर का निवासी था। दोस्तों में तीन युवक और दो युवतियां शामिल थीं। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है और घटना की जांच जारी है। इस दर्दनाक हादसे से परिवार और रेलवे विभाग में शोक की लहर है।




