सरगुजा। जिले में कलयुगी पिता ने अपने ही बेटे को मौत की नींद सुला दिया। पुलिस ने आरोपी पिता को गिरफ्तार कर लिया है। मामला उदयपुर थाना अंतर्गत केदमा चौकी क्षेत्र के ग्राम पेंडरखी का है।
जानकारी के मुताबिक पिता मदनसाय ने बेटे धन सिंह को महुआ बीनने जंगल जाने के लिए कहा, लेकिन बेटा बाप की बात को नजरअंदाज कर सोने चला गया। इस बात से आक्रोशित पिता ने घर में रखे फावड़े से बेटे पर ताबड़तोड़ हमला कर मौत के घाट उतार दिया।
प्रधानमंत्री मोदी पहुंचे रायपुर, करोड़ों की परियोजनाओं का करेंगे शिलान्यास, आम सभा को भी करेंगे संबोधित
परिजनों ने इसकी सूचना केदमा पुलिस चौकी को दी। जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची…और घटनास्थल से आरोपी पिता को गिरफ्तार किया। पुलिस ने आरोपी पिता मदनसाय को गिरफ्तार कर उसे न्यायिक रिमांड पर सेंट्रल जेल अंबिकापुर भेज दिया है। पूरे मामले में आगे की कार्रवाई जारी है।
IPL 2025 SRH vs DC: हैदराबाद ने टॉस जीतकर चुनी बैटिंग, विशाखापट्टनम में तीसरी बार हो रहा दिल्ली से सामना
पूरे मामले की पुष्टि करते हुए सरगुजा ASP अमोलक सिंह ढिल्लो ने बताया कि, मौके पर पिता मदनसाय द्वारा अपने ही सगे बेटे धन सिंह के हत्या में प्रयुक्त फावड़े को भी जब्त कर लिया गया है और आरोपी पिता को इस जुर्म के लिए न्यायिक रिमांड पर सलाखों के पीछे भेज दिया गया है।




