KHABARWAAD NATIONAL DESK. कांग्रेस ने शुक्रवार को रायबरेली और अमेठी से दो महत्वपूर्ण संसदीय सीटों के लिए अपने उम्मीदवारों की घोषणा की है। पार्टी के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी को रायबरेली से और किशोरीलाल शर्मा को अमेठी से उम्मीदवार बनाया गया है। इसकी घोषणा अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी महासचिव केसी वेणुगोपाल ने की। इसके अलावा, उन्होंने बताया कि राहुल गांधी रायबरेली और शर्मा अमेठी से चुनाव लड़ेंगे।




