Kondagaon Big Breaking : कोंडागांव जिले में लगातार बारिश का कहर, छत समेत सैप्टिक टैंक का दीवार गिर गया। घटना के दौरान 10 वर्ष का मासूम टॉयलेट कर रहा था दीवार गिरने से मासूम के ऊपर मलबे में धसने से मासूम की मौत हो गई। घटना स्थल पर सिटी कोतवाली कोण्डागांव अंतर्गत पलारी गांव का घटना बताई जा रही है, उसी दौरान सुबह के वक्त 10 साल का बच्चा टायलेट कर रहा था तभी बारिश की कहर के कारण छत समेत सेप्टिक टैंक का दीवार गिर गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और मासूम बच्चे के शव को निकल के पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया।





