Close Menu
KhabarwaadKhabarwaad
    Top Posts

    छत्तीसगढ़ में भारी से अत्यंत भारी बारिश का अलर्ट, कई जिलों के लिए रेड और ऑरेंज चेतावनी जारी

    July 28, 2026

    स्मार्ट मीटर को कांग्रेस ने दिया ‘महतारी वंदन वसूली योजना’ का नाम, भाजपा पर लगाया जनता से वसूली का आरोप

    July 28, 2026

    उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने स्पोर्ट्स कॉन्क्लेव का किया शुभारंभ

    July 28, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • छत्तीसगढ़ में भारी से अत्यंत भारी बारिश का अलर्ट, कई जिलों के लिए रेड और ऑरेंज चेतावनी जारी
    • स्मार्ट मीटर को कांग्रेस ने दिया ‘महतारी वंदन वसूली योजना’ का नाम, भाजपा पर लगाया जनता से वसूली का आरोप
    • उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने स्पोर्ट्स कॉन्क्लेव का किया शुभारंभ
    • अपैक्स बैंक एवं जिला सहकारी बैंकों के अध्यक्षों के साथ मंत्री केदार कश्यप ने की उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक
    • मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने भोरमदेव धाम में की पूजा-अर्चना, प्रदेश की सुख-समृद्धि के लिए की मंगलकामना
    • राष्ट्रपति भवन पहुंचेगी बस्तर की सांस्कृतिक विरासत, 164 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल दिल्ली रवाना
    • मेकाहारा अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में आग, धुएं से मची अफरा-तफरी
    • श्रीलंका टेस्ट सीरीज के लिए टीम इंडिया का ऐलान, वॉशिंगटन सुंदर बाहर, सारांश जैन को पहला मौका
    Facebook X (Twitter) Instagram
    KhabarwaadKhabarwaad
    Tuesday, July 28
    • Home
    • छत्तीसगढ़
      • रायपुर संभाग
      • दुर्ग संभाग
      • बिलासपुर संभाग
      • बस्तर संभाग
      • सरगुजा संभाग
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • अपराध
    • राजनीति
    • धर्म एवं समाज
    • अफसरशाही
    • खेल
    • मनोरंजन
    • स्वास्थ्य
    • राशिफल
    • Auto & Gadget
    KhabarwaadKhabarwaad
    Home » कुलदीप यादव का नया रिकॉर्ड: अश्विन को पछाड़कर रच दिया बड़ा इतिहास

    कुलदीप यादव का नया रिकॉर्ड: अश्विन को पछाड़कर रच दिया बड़ा इतिहास

    Shrikant BaghmareBy Shrikant BaghmareSeptember 11, 2025 खेल No Comments3 Mins Read
    कुलदीप यादव का नया रिकॉर्ड: अश्विन को पछाड़कर रच दिया बड़ा इतिहास

    स्पोर्ट्स डेस्क। एशिया कप 2025 में भारतीय टीम को मिली यूएई के खिलाफ एकतरफा 9 विकेट से जीत में कुलदीप यादव ने गेंद से अहम भूमिका निभाई। लंबे समय के बाद टीम इंडिया की प्लेइंग 11 में वापसी कर रहे कुलदीप ने इस मैच में सिर्फ 2.1 ओवर्स की अपनी गेंदबाजी में 4 विकेट हासिल किए, जिसके चलते यूएई टीम की पारी 13.1 ओवर्स में 57 रन बनाकर सिमट गई। टीम इंडिया ने इस टारगेट को सिर्फ 4.3 ओवर्स में एक विकेट के नुकसान पर हासिल कर लिया। वहीं कुलदीप यादव ने अपने इस प्रदर्शन के दम पर रविचंद्रन अश्विन को एक खास मामले में पीछे छोड़ दिया।

    Read Also-  CPL में वाइड बॉल पर हिट विकेट, बल्लेबाज अजीबोगरीब आउट, वीडियो वायरल

    अश्विन को इस मामले में पीछे छोड़ने में कामयाब हुए कुलदीप
    कुलदीप यादव ने साल 2024 में हुए टी20 वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले के बाद अपना पहला टी20 इंटरनेशनल मुकाबला खेलने मैदान पर उतरे थे। ऐसे में उनके प्रदर्शन को लेकर सभी की नजरें टिकी हुई थी, जिसमें कुलदीप ने सभी का दिल जीता है। यूएई के खिलाफ मैच में कुलदीप ने अपने एक ही ओवर में तीन विकेट झटक लिए। वहीं इस मैच में उन्होंने सिर्फ 7 रन ही दिए। कुलदीप अब घर से बाहर भारत के लिए टी20 इंटरनेशनल में विकेट लेने के मामले में रविचंद्रन अश्विन से आगे निकल गए हैं। कुलदीप ने अब तक घर से बाहर 25 टी20 इंटरनेशनल मैच खेल चुके हैं, जिसमें उन्होंने 11.15 के औसत से कुल 52 विकेट अपने नाम किए हैं, वहीं अश्विन ने 50 विकेट लिए थे। इस लिस्ट में पहले नंबर पर अर्शदीप सिंह का नाम है जो अब तक कुल 71 विकेट भारत से बाहर टी20 इंटरनेशनल में लेने में कामयाब हुए हैं।

    Read Also-  रोहित शर्मा ने वनडे रैंकिंग में बाबर आजम को पछाड़ा, शुभमन गिल नंबर-1 पर बरकरार

    भारत के बाहर सबसे ज्यादा टी20 इंटरनेशनल विकेट लेने वाले भारतीय गेंदबाज

    • अर्शदीप सिंह – 71 विकेट (45 मैच)
    • हार्दिक पांड्या – 63 विकेट (67 मैच)
    • जसप्रीत बुमराह – 62 विकेट (42 मैच)
    • भुवनेश्वर कुमार – 56 विकेट (53 मैच)
    • कुलदीप यादव – 52 विकेट (25 मैच)
    • रविचंद्रन अश्विन – 50 विकेट (44 मैच)
    Read Also-  अभिषेक शर्मा टी-20 रैंकिंग में नंबर-1 बल्लेबाज़ बने, ऋषभ पंत को टेस्ट में मिला फायदा

    कुलदीप ने अपने अच्छे प्रदर्शन का श्रेय फिटनेस कोच को दिया
    यूएई के खिलाफ मैच में कुलदीप यादव को उनकी शानदार गेंदबाजी के लिए प्लेयर ऑफ द मैच का खिताब भी मिला जिसके बाद उन्होंने अपने प्रदर्शन का श्रेय फिटनेस कोच एड्रियन को दिया। कुलदीप ने कहा कि उन्होंने मेरी फिटनेस को लेकर काफी काम किया है और सारी चीजें काफी बेहतर चल रही हैं। मेरी कोशिश सिर्फ सही लेंथ पर गेंदबाजी करने की थी और बल्लेबाज क्या करने की कोशिश कर रहा उसपर जिससे मैं अपनी अगली गेंद उसी प्लान के साथ फेंक सकूं।

    • Get News Portal Website @Rs.5999 | WhatsApp on +91 8871571321
    • Get Web Hosting @Rs49 | Visit - HostRT.in
    best of kuldeep yadav ind vs uae kuldeep yadav record kuldeep yadav kuldeep yadav career kuldeep yadav record kuldeep yadav swing
    Share. Facebook Twitter LinkedIn Email Telegram WhatsApp
    Shrikant Baghmare
    • Website

    Keep Reading

    श्रीलंका टेस्ट सीरीज के लिए टीम इंडिया का ऐलान, वॉशिंगटन सुंदर बाहर, सारांश जैन को पहला मौका

    यॉर्कशायर से जुड़े कुलदीप यादव, इंग्लैंड में खेलेंगे वन-डे कप और काउंटी चैंपियनशिप

    इंग्लैंड दौरे की हार भुलाकर जिम्बाब्वे से भिड़ेगी टीम इंडिया, जानें पूरा शेड्यूल और स्क्वॉड

    रोहित का शतक भी नहीं बचा सका भारत को, इंग्लैंड ने तीसरा वनडे जीतकर 2-1 से सीरीज पर किया कब्जा

    पहले वनडे में भारत की शानदार जीत, इंग्लैंड को 6 विकेट से हराकर सीरीज में बनाई 1-0 की बढ़त

    छत्तीसगढ़ के युवाओं ने ईस्ट ज़ोन प्रतियोगिता में जीते 12 पदक, सीएम साय ने दी बधाई

    Add A Comment

    Comments are closed.

    Khabarwaad Vacancy

    Pages

    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    Categories

    • छत्तीसगढ़
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • अपराध
    •  
    • खेल
    • राजनीति
    • धर्म एवं समाज
    • मनोरंजन

    Owner / Editor Details :- 

    Name :- Shrikant Baghmare

    Contact :- 6264 390 985

    Email :- khabarwaadnews@gmail.com

     

    © 2026 Maintained By RTISPL
    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Terms of service
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.