Khabarwaad Raipur. मादक पदार्थों की तस्करी करने के आरोप में कथित लेडी डॉन और उसके पति को एक पुराने मामले में गिरफ्तार किया है। लेडी डॉन अपने आपको चोटिल करने के साथ बच्चे को छत से फेंकने की धमकी देते हुए पुलिस को उल्टा फंसाने की धमकी दे रही थी। बावजूद इसके पुलिस ने महिला और उसके पति को गिरफ्तार करने में कामयाबी हासिल की है। यह कार्रवाई कबीर नगर थाने की पुलिस ने निजता अभियान के तहत की है।
![]()
पुलिस के मुताबिक, पुराने नारकोटिक्स के मामले में सोहेल खान, मुस्कान रात्रे तथा उसके पति प्रियेश उर्फ प्रिंस यदु की तलाश थी। पुलिस को मुस्कान तथा प्रियेश के कबीर नगर में होने की जानकारी मिली। इसके बाद पुलिस दोनों पति- पत्नी को गिरफ्तार करने उनके ठिकाने पहुंची। इस दौरान मुस्कान ने अपने आपको चोटिल कर अपने बच्चे को छत से फेंक देने की धमकी देते हुए पुलिस से बचने की कोशिश की। इस पर मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने लेडी डॉन को चारों तरफ से घेरकर उसके कब्जे से बच्चे को मुक्त कराया। इसके बाद पुलिस ने मुस्कान तथा उसके पति को अपने कब्जे में लिया।
Read Also: पति संग मिलकर लेडी डॉन करती थी तस्करी, गिरफ्तारी से बचने पुलिस पर छोड़ा कुत्ता
शहर के अलग-अलग थाना क्षेत्रों में मामले है दर्ज
पुलिस के अनुसार मुस्कान के खिलाफ शहर के अलग-अलग थाना क्षेत्रों में मारपीट, एनडीपीएस सहित कई अन्य मामलों में 17 से ज्यादा प्रकरण दर्ज है। मुस्कान के खिलाफ पड़ोसी जिलों में अपराध दर्ज होने की जानकारी पुलिस ने दी है। पुलिस के अनुसार मुस्कान तथा उसके पति की क्राइम हिस्ट्री को देखते हुए उन्हें पूर्व में मिली जमानत को रद्द करने कोर्ट में आवेदन लगाया जाएगा।




