रायपुर। छत्तीसगढ़ में जमीन खरीदने की योजना बना रहे लोगों के लिए अहम खबर है। 1 जुलाई 2025 से राज्य में नई गाइडलाइन दरें लागू की जाएंगी, जिससे जमीन की कीमतों में 10% से लेकर 25% तक की बढ़ोतरी हो सकती है। पंजीयन विभाग के सूत्रों के अनुसार, यह बदलाव आठ वर्षों बाद किया जा रहा है और इसका असर पूरे राज्य में महसूस किया जाएगा।
पुलिस विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 386 पुलिसकर्मियों का हुआ तबादला, देखें पूरी लिस्ट…
सूत्रों का कहना है कि रायपुर के 50 किलोमीटर के दायरे में जमीन की कीमतों में सबसे अधिक वृद्धि की संभावना है। पंजीयन विभाग ने राज्य के 33 जिलों में जमीन की वर्तमान बाजार दरों का विस्तृत सर्वेक्षण पूरा कर लिया है। अब क्षेत्रवार मूल्य निर्धारण का विश्लेषण किया जा रहा है। गौरतलब है कि इस प्रक्रिया में कुछ महीने की देरी सर्वेक्षण कार्य में बाधा के कारण हुई थी। अब नई दरें तय होते ही उन्हें लागू किया जाएगा, जिससे पंजीयन शुल्क और स्टांप ड्यूटी में भी वृद्धि संभावित है।




