Latest Breaking News: दिल्ली शराब नीति मामले में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को सुप्रीम कोर्ट ने 1 जून तक के लिए अंतरिम जमानत दी है। 2 जून को केजरीवाल को सरेंडर करना होगा। वहीं केजरीवाल ने अपनी अंतरिम जमानत के लिए सुप्रीम कोर्ट से 7 दिन का Extension मांगा है। केजरीवाल ने इसेक लिए डॉक्टर्स द्वारा PET-CT स्कैन की सलाह का हलावा दिया है।
डॉक्टर्स की माने तो मुख्यमंत्री केजरीवाल की शुरुआती Tests से जो संकेत मिला है कि उनके कीटोन का स्तर बहुत अधिक है। अचानक वजन कम होना और कीटोन का उच्च स्तर कुछ गंभीर बीमारियों का संकेत हो सकता है, जिसमे प्रमुखतः किडनी एवं कैंसर शामिल है। ऐसे में सवाल है कि क्या दिल्ली सीएम कैंसर और किडनी बीमारी से जूझ रहे हैं?
प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने 21 मार्च को अरविंद केजरीवाल को दिल्ली शराब नीति मामले में गिरफ्तार किया था। AAP पार्टी की मांगो और देश में चल रहे चुनावी माहोल के चलते सुप्रीम कोर्ट ने 10 मई को दिल्ली सीएम केजरीवाल को लोकसभा चुनाव-2024 में प्रचार करने के लिए 1 जून तक अंतरिम जमानत देने का फैसला किया था। उन्हें 2 जून को सरेंडर करने का आदेश भी दिया गया। केजरीवाल ने अपने स्वस्थ्य समस्या के चलते सुप्रीम कोर्ट से एक हप्ते का Extension भी माँगा है अब देखना होगा की सुप्रीम कोर्ट इस मांग कको स्वीकार करता है या नहीं।




