Latest Breaking News in Sukma: छत्तीसगढ़ में सुकमा पुलिस ने 257 किलो 800 ग्राम गांजा के साथ 2 तस्करों को गिरफ्तार किया गया है। ये तस्कर गांजा की एक बड़ी खेप को लग्जरी कार के माध्यम से ओडिशा से छत्तीसगढ़ और फिर तेलंगाना के रास्ते महाराष्ट्र लेकर जा रहे थे। हालांकि, पुलिस ने उन्हें बॉर्डर पर ही पकड़ लिया। इनके पास से बरामद गांजा की कीमत 25 लाख रुपए बताई जा रही है। मामला केरलापाल थाना क्षेत्र का है।
Read Also- नहर में मिली नाबालिग की लाश, इलाके में फैली सनसनी
Latest Breaking News in Sukma: जानकारी के मुताबिक, पुलिस को सूचना मिली थी कि एक सफेद रंग की कार में भारी मात्रा में गांजा भरा हुआ है। कार ओडिशा से निकली है, जो CG में सुकमा जिले से होते हुए तेलंगाना जाएगी। इसी सूचना के आधार पर केरलापाल पुलिस ने NG-30 में चेकपोस्ट लगाया। जिसके बाद आने-जाने वाली वाहनों की तलाशी ली गई। वहीं एक सफेद रंग की लग्जरी कार पहुंची, जिसमें 2 लोग सवार थे।
Read Also- बिलासपुर में जगराता कार्यक्रम के दौरान मिली युवक की लाश, खून से लथपथ शव देख परिजन बोले- हत्या हुई….
UP और महाराष्ट्र के हैं तस्कर
Latest Breaking News in Sukma: पुलिस ने इनसे पूछताछ की। इन्होंने अपना नाम रामजीवायन प्रसाद (25) और दूसरे ने परकले करन (29) बताया। रामजीवायन उत्तर प्रदेश और परकले महाराष्ट्र का रहने वाला है। जब पुलिस ने कार की तलाशी ली। जिसमें कार की सीट के नीचे और दिग्गी से करीब 257 किलो 800 ग्राम गांजा बरामद किया गया।
Read Also- Chhattisgarh Placement Camp : केवल महिलाओं के लिए 50 पदों पर निकली भर्ती, योग्यता आठवीं पास
दोनों को भेजा गया जेल
पुलिस ने जब तस्करों से बातचीत की तो इन्होंने पुलिस को बताया कि, ओडिशा के एक ठिकाने से कार में गांजा भरे थे जिसे महाराष्ट्र लेकर जा रहे थे। पुलिस अफसरों ने बताया कि दोनों को पकड़कर जेल भेज दिया गया है। इस मामले में जांच भी चल रही है।




