Close Menu
KhabarwaadKhabarwaad
    Top Posts

    BRICS की अध्यक्षता भारत की बढ़ती वैश्विक प्रतिष्ठा और नेतृत्व क्षमता का प्रमाण : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

    September 13, 2026

    जीवन के प्रत्येक क्षेत्र में आगे बढ़ने का सबसे सशक्त माध्यम है शिक्षा : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

    September 13, 2026

    त्योहारी सीजन से पहले रायपुर में बड़ा एक्शन, जर्जर मकानों को ढहाने का काम शुरू

    September 13, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • BRICS की अध्यक्षता भारत की बढ़ती वैश्विक प्रतिष्ठा और नेतृत्व क्षमता का प्रमाण : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय
    • जीवन के प्रत्येक क्षेत्र में आगे बढ़ने का सबसे सशक्त माध्यम है शिक्षा : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
    • त्योहारी सीजन से पहले रायपुर में बड़ा एक्शन, जर्जर मकानों को ढहाने का काम शुरू
    • लगातार दो वर्ष देश में सर्वाधिक रिकवरी दर, यह किसानों की मेहनत का परिणाम है– उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा
    • NDPS कार्यशाला में गृह मंत्री विजय शर्मा का बड़ा संदेश, नशे के निर्माण से भंडारण तक करने वालों पर हो कड़ी कार्रवाई
    • CGPSC घोटाला: ADM चेतन बरघोरिया की गिरफ्तारी पर CM साय बोले- अपराध किया तो होगी कड़ी कार्रवाई, किसी को नहीं बख्शेंगे
    • मुख्यमंत्री ने बीजापुर के एकलव्य आवासीय विद्यालय में छात्राओं से दुर्व्यवहार की शिकायत पर लिया संज्ञान
    • PM आवास विवाद के बीच BJP का पलटवार, पोस्टर में भूपेश के हाथ ‘आवास रद्द’ का पर्चा
    Facebook X (Twitter) Instagram
    KhabarwaadKhabarwaad
    Sunday, September 13
    • Home
    • छत्तीसगढ़
      • रायपुर संभाग
      • दुर्ग संभाग
      • बिलासपुर संभाग
      • बस्तर संभाग
      • सरगुजा संभाग
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • अपराध
    • राजनीति
    • धर्म एवं समाज
    • अफसरशाही
    • खेल
    • मनोरंजन
    • स्वास्थ्य
    • राशिफल
    • Auto & Gadget
    KhabarwaadKhabarwaad
    Home » छत्तीसगढ़ में पहली बार दिखा हिमालयन बजर्ड, सरगुजा रेंज में ऑर्निथोलॉजिस्ट प्रतीक ठाकुर ने ली तस्वीर, पक्षी प्रेमियों में उत्साह

    छत्तीसगढ़ में पहली बार दिखा हिमालयन बजर्ड, सरगुजा रेंज में ऑर्निथोलॉजिस्ट प्रतीक ठाकुर ने ली तस्वीर, पक्षी प्रेमियों में उत्साह

    Shrikant BaghmareBy Shrikant BaghmareOctober 24, 2024 trending No Comments3 Mins Read
    Latest Breaking News in Surguja
    Latest Breaking News in Surguja

    Latest Breaking News in Surguja: छत्तीसगढ़ के सरगुजा रेंज में एक विशेष पक्षी हिमालयन बजर्ड (Himalayan Buzzard) देखा गया है। विशेष इसलिए है, क्योंकि ये पक्षी हिमालय के अलावा बहुत ही कम स्थानों पर दिखाई देता है। ऐसे में इसका छत्तीसगढ़ में दिखना पक्षी प्रेमियों को बेहद उत्साहित कर रहा है। छत्तीसगढ़ के सरगुजा, बस्तर और खैरागढ़ के डोंगरगढ़ जंगल में फैली मैकल की श्रेणियां कई प्रवासी पक्षियों का ठिकाना है। विश्व के कई हिस्सों से आए पक्षी प्रदेश की यात्रा करते रहते हैं। बजर्ड परिवार के पक्षी एक जैसे ही दिखाई देते हैं। इसलिए इस पक्षी की पहचान कर पाना बहुत कठिन है।

    प्रतीक ठाकुर ने कैमरे में किया कैद
    लेकिन छत्तीसगढ़ में हिमालयन बजर्ड की एक तस्वीर सामने आ गई है। जिसे वन्य प्राणी संरक्षण और शोध करने वाली संस्था जू प्रिंट ने प्रकाशित किया है।​​​​​​​ खैरागढ़ के सर्टिफाय फील्ड ऑर्निथोलॉजिस्ट (certified field Ornithologist) प्रतीक ठाकुर ने इस पक्षी को रिकॉर्ड किया है।

    Read Also-  बस्तर में भी रहेगा चक्रवाती तूफान ‘दाना’ का असर, 2 दिन तक बारिश की संभावना, अलर्ट मोड पर प्रशासन

    Latest Breaking News in Surguja:  प्रतीक ठाकुर ने पहले भी राज्य की पक्षी सूची में ग्रे बूस चैट पक्षी को ऐड किया था। अब उन्होंने हिमालयन बजर्ड को भी रिकॉर्ड कर लिया है। प्रतीक ठाकुर ने बताया कि, छत्तीसगढ़ के सरगुजा संभाग में विजिट के दौरान उन्होंने इस पक्षी को रामगढ़ की पहाड़ियों के ऊपर उड़ते देखा।

    पहले प्रयास में आई थी ब्लर फोटो
    पहले प्रयास में फोटो ब्लर हो गई, लेकिन दूसरे प्रयास में वो एक फोटो लेने में सफल हो गए। दस्तावेज और शोध के लिए और भी कई बार उन्होंने रामगढ़ की साइट विजिट की। लेकिन दोबारा उन्हें हिमालयन बजर्ड नहीं दिखा।

    Read Also-  अवैध निर्माण पर चला BSP का बुलडोजर, पार्षद मद से बन रहे सामुदायिक भवन को तोड़ा

    छत्तीसगढ़ पक्षियों के रहवास के लिए उत्तम स्थान
    प्रतीक की माने तो बर्ड वाचिंग करते समय बहुत ही सतर्क रहने की आवश्यकता होती है, क्योंकि प्रकृति के ये अनोखे दृश्य कुछ क्षणों के लिए ही दिखते हैं। छत्तीसगढ़ पक्षियों के रहवास के लिए उत्तम स्थान है। यहां दक्षिण के जंगलों में वेस्टन और ईस्टन घाट के पक्षियों की प्रजाति पाई जाती है। मध्य की आद्र भूमि में दुनिया भर के प्रवासी पक्षी आते हैं। उत्तर की पहाड़ियों में हिमालय के पक्षी पाए जाते हैं। प्रवासी और दुर्लभ पक्षियों के छत्तीसगढ़ में आने से प्रकृति प्रेमियों में ख़ुशी का माहौल बना हुआ है।

    Read Also-  सावधान! कुछ ही देर में ओडिशा पहुंचने वाला है Cyclone Dana, तटीय राज्यों से 10 लाख लोगों को किया गया शिफ्ट, 300 ट्रेनें रद्द…

    ऊंची खड़ी चट्टानों वाले इलाके में घोसला बनाते हैं बजर्ड ​​​​​​​
    Latest Breaking News in Surguja:  छत्तीसगढ़ की पक्षी सूची में हिमालयन बजर्ड के शामिल होने से खैरागढ़ डीएफओ आलोक तिवारी ने बताया कि, यह बजर्ड ऊंची खड़ी चट्टानों वाले क्षेत्र में ही अपना घोसला बनाते हैं। क्योंकि ये बड़े आकार के पक्षी हैं। इन्हें उड़ान के लिए ऊंची जगह चाहिए होती है, लेकिन इसका छत्तीसगढ़ के सरगुजा रेंज में मिलना एक सुखद संयोग है।

    छत्तीसगढ़ में हिमालयन बजर्ड पाया गया है, तो हम निश्चित ही इसमें और शोध करेंगे। क्योंकि छत्तीसगढ़ में अभी तक इस तरह के पक्षियों को लेकर ज़्यादा शोध नहीं हुआ है। वर्तमान समय में बर्ड वाचर अच्छा काम कर रहे हैं। जिससे निश्चित ही छत्तीसगढ़ को लाभ मिलेगा।

    • Get News Portal Website @Rs.5999 | WhatsApp on +91 8871571321
    • Get Web Hosting @Rs49 | Visit - HostRT.in
    breaking news breaking news on surguja chhattisgarh news in hindi hindi breaking news on surguja surguja surguja breaking news surguja latest news surguja news surguja news in hindi
    Share. Facebook Twitter LinkedIn Email Telegram WhatsApp
    Shrikant Baghmare
    • Website

    Keep Reading

    अंबिकापुर के सिद्धार्थ हॉस्पिटल में बड़ी लापरवाही, मासूम को लगा एक्सपायरी इंजेक्शन; हालत बिगड़ी

    सरगुजा में कुएं में मिली 17 वर्षीय छात्रा की लाश, जन्माष्टमी विसर्जन कार्यक्रम के बाद थी लापता

    छत्तीसगढ़ में बारिश पर लगा ब्रेक, अब 3 दिन बरसेंगे बादल; कई जिलों में यलो अलर्ट

    11 साल बाद झीरम कांड में आया फैसला, NIA कोर्ट ने 10 आरोपियों को दोषी माना

    प्रयास आवासीय विद्यालय में रैगिंग के नाम पर मारपीट, दो छात्र गंभीर रूप से घायल

    लहपटरा टोल विवाद पर मंत्री राजवाड़े सख्त, बोलीं- तकनीकी गलती पर कर्मचारी से बदसलूकी गलत

    Add A Comment

    Comments are closed.

    Khabarwaad Vacancy

    Pages

    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    Categories

    • छत्तीसगढ़
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • अपराध
    •  
    • खेल
    • राजनीति
    • धर्म एवं समाज
    • मनोरंजन

    Owner / Editor Details :- 

    Name :- Shrikant Baghmare

    Contact :- 6264 390 985

    Email :- khabarwaadnews@gmail.com

     

    © 2026 Maintained By RTISPL
    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Terms of service
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.