Latest Crime News in Bhopal: ‘प्यार अंधा होता है’ यह तो सबने सुना होगा, लेकिन उस प्यार को पाने के लिए खुद की बलि चढ़ा देना शायद ही किसी ने देखा हो। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से ऐसा ही मामला सामने आया है। जिसमें गर्ल फ्रेंड से ब्रेकअप के बाद युवक अपने आपको संभाल नहीं पाया और तांत्रिक का सहारा लेने लगा। इसमें युवक इतना घुसता चला गया की वापस लौटने के सारे रस्ते बंध नजर आए। और आखिर में एक दिन घर में उसका शव मिला।
Read Also- वनाधिकार व पेसा कानून के लिए टास्क फोर्स का गठन, सीएम डॉ. मोहन की अध्यक्षता में 13 सदस्यों बनी समिति
Latest Crime News in Bhopal: मामला कमला नगर थाने इलाके का है। जहां रहने वाले इवेंट मैनेजर समर प्रताप सिंह ने तांत्रिक की वजह से आत्महत्या कर ली। दरअसल, प्यार में अंधा समर प्रताप सिंह गर्ल फ्रेंड से ब्रेकअप के बाद काफी परेशान था। इसके साथ ही इस दौरान वह आर्थिक परेशानियों से भी जूझ रहा था। जिसके चलते समर ने इन मुश्किलों से छुटकारा पाने के लिए एक तांत्रिक का सहारा लिया। जिसमें तांत्रिक ने उससे कई टोटके करवाए। श्मशान घाट पर बुलाकर पूजा भी करवाई, दुनिया भर की चीज़ें करने के बाद भी समर की परेशानी वैसी ही वैसी ही रही।
Read Also- पुलिस कस्टडी से हत्या का आरोपी फरार, SP ने चौकी प्रभारी समेत चार पुलिसकर्मी को किया लाइन अटैच
Latest Crime News in Bhopal: तांत्रिक ने इन सब के लिए समर से पैसों की डिमांड भी की। आखिर में तंग आ कर समर ने 10 अक्टूबर को फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। समर के घर वालों ने उसकी मौत के लिए अशोका गार्डन में रहने वाला तांत्रिक आशुतोष को जिम्मेदार बताया है। इसके बाद पुलिस ने समर के फोन की जांच करवाई, तो वॉट्सएप चैट से खुलासा हुआ कि आशुतोष नाम के तांत्रिक की वजह से युवक ने जान दे दी। मामले को लेकर पुलिस ने तांत्रिक को गिरफ्तार कर जांच शुरू कर दी।




