Close Menu
KhabarwaadKhabarwaad
    Top Posts

    धमतरी में युवक की बेरहमी से हत्या, धारदार हथियार से ताबड़तोड़ हमला; जांच में जुटी पुलिस

    September 7, 2026

    छत्तीसगढ़ में बारिश पर लगा ब्रेक, अब 3 दिन बरसेंगे बादल; कई जिलों में यलो अलर्ट

    September 7, 2026

    दुबई दौरे पर CM डॉ. मोहन यादव, MP में निवेश के लिए वैश्विक निवेशकों को दिया न्योता

    September 7, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • धमतरी में युवक की बेरहमी से हत्या, धारदार हथियार से ताबड़तोड़ हमला; जांच में जुटी पुलिस
    • छत्तीसगढ़ में बारिश पर लगा ब्रेक, अब 3 दिन बरसेंगे बादल; कई जिलों में यलो अलर्ट
    • दुबई दौरे पर CM डॉ. मोहन यादव, MP में निवेश के लिए वैश्विक निवेशकों को दिया न्योता
    • ‘पुष्पा’ स्टाइल में सागौन तस्करी का खुलासा, छत्तीसगढ़-ओडिशा गिरोह के 3 आरोपी गिरफ्तार
    • तीजा-पोरा तिहार छत्तीसगढ़ की समृद्ध संस्कृति, पारिवारिक मूल्यों और कृषि परंपरा के प्रतीक : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय
    • भाजपा रायपुर जिला कार्यसमिति की बैठक में सेवा संकल्प अभियान की रणनीति, 13 कार्यक्रम होंगे आयोजित
    • UCC को लेकर सरकार की तैयारी तेज, दुर्ग संभाग में राजनीतिक-सामाजिक संगठनों से होगी चर्चा
    • कांकेर में बड़ा निवेश घोटाला: 500 लोगों से 70 करोड़ की ठगी, दो आरोपी गिरफ्तार
    Facebook X (Twitter) Instagram
    KhabarwaadKhabarwaad
    Monday, September 7
    • Home
    • छत्तीसगढ़
      • रायपुर संभाग
      • दुर्ग संभाग
      • बिलासपुर संभाग
      • बस्तर संभाग
      • सरगुजा संभाग
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • अपराध
    • राजनीति
    • धर्म एवं समाज
    • अफसरशाही
    • खेल
    • मनोरंजन
    • स्वास्थ्य
    • राशिफल
    • Auto & Gadget
    KhabarwaadKhabarwaad
    Home » दुर्ग में खौफनाक वारदात: पोते ने दादी की हत्या कर शिवलिंग पर बहाया खून, फिर खुद के गले में चाकू घोंपा

    दुर्ग में खौफनाक वारदात: पोते ने दादी की हत्या कर शिवलिंग पर बहाया खून, फिर खुद के गले में चाकू घोंपा

    Shrikant BaghmareBy Shrikant BaghmareOctober 20, 2024 अपराध No Comments3 Mins Read
    Latest Crime News in Durg
    Latest Crime News in Durg

    Latest Crime News in Durg: छत्तीसगढ़ के दुर्ग में एक युवक ने शिव मंदिर में रखे त्रिशूल से अपनी दादी की हत्या कर दी। हत्या के बाद दादी के खून से शिवलिंग का अभिषेक किया। फिर वहां मंत्र लिखा और उसी त्रिशूल को अपने गले में मार लिया। मामला नंदनी थाना क्षेत्र का है। पुलिस ने बताया कि आरोपी युवक की पहचान ननकट्‌टी निवासी गुलशन बन गोस्वमी (35) के रूप में हुई है। गुलशन के माता-पिता रायपुर के रावण भाठा क्षेत्र में रहते हैं। वह दुर्ग में अपनी दादी रुक्मणि गोस्वामी (70) के साथ रहता था।

    पुलिस ने युवक को अस्पताल में भर्ती कराया है। जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। बताया जा हा है कि अंध विश्वास के चलते गुलशन ने ऐसा कदम उठाया है। फिलहाल आरोपी के होश आने के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।

    Read Also-  रायपुर, दुर्ग, बस्तर संभाग में 3 दिन बारिश के आसार,17 जिलों में आज बिजली गिरने की चेतावनी

    घर से लगा हुआ ही है शिव मंदिर
    Latest Crime News in Durg: बताया जा रहा है कि गुलशन के घर से लगा हुआ ही शिव मंदिर है। उसी मंदिर में गुलशन रोज पूजा करता और रहता था। आरोप है कि शनिवार देर शाम करीब 7 बजे गुलशन ने मंदिर में रखा त्रिशूल उठाया और उससे दादी के सिर पर वार कर दिया। इसके चलते रुक्मणि की मौके पर ही मौत हो गई।

    इसके बाद गुलशन ने वहां पड़ा खून उठाया और उससे शिवलिंग का अभिषेक किया। फिर गर्भगृह को उसी खून से लीप दिया और ‘शिव यहीं हैं’ ऐसा कुछ लिखकर उसी त्रिशूल को अपने गले में मार लिया। स्थानीय लोगों ने दादी-पोते को खून से लथपथ देखा तो सूचना पुलिस को दी।

    Read Also-  जम्मू-कश्मीर को पूर्ण राज्य का दर्जा देने के प्रस्ताव को LG ने किया मंजूर, अब केंद्र सरकार करेगी अंतिम फैसला

    दादी का हाथ-पैर बांधा और फिर की हत्या
    Latest Crime News in Durg: गुलशन पहले से ही अपनी दादी की हत्या की साजिश रच चुका था। हत्या से पहले उसने दादी का हाथ-पैर कुर्सी से बांध दिए। इसके बाद त्रिशूल लाकर उससे हमला कर दिया। दादी की जब तक मौत नहीं हो गई वो वहीं खड़ा उसे तड़पता देखता रहा।

    आरोपी ने उसी त्रिशूल से अपनी जान लेने की भी कोशिश की। गले में गहरा वार करने से उसका खून अधिक बह गया और वह मंदिर में ही बेहोश होकर गिर गया। पुलिस ने उसे गंभीर हालत में नंदिनी अस्पताल भेजा। वहां से चंदूलाल चंद्राकर मेडिकल कॉलेज कचांदुर रेफर किया गया है।

    थाना प्रभारी ने बताया कि आरोपी घायल हालत में वहीं पड़ा था। उसे तुरंत उपचार के लिए भेजा गया। पुलिस की पहली जांच में मामला अंधविश्वास का लगता है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। आरोपी के होश में आने और उसके बयान के बाद ही पूरी हकीकत पता चल पाएगी।

    • Get News Portal Website @Rs.5999 | WhatsApp on +91 8871571321
    • Get Web Hosting @Rs49 | Visit - HostRT.in
    bhilai crime news bhilai latest news crime in durg crime news durg crime news durg crime news cg durg in hindi news durg latest news durg news in hindi durg today latest news latest crime news latest news
    Share. Facebook Twitter LinkedIn Email Telegram WhatsApp
    Shrikant Baghmare
    • Website

    Keep Reading

    छत्तीसगढ़ में बारिश पर लगा ब्रेक, अब 3 दिन बरसेंगे बादल; कई जिलों में यलो अलर्ट

    UCC को लेकर सरकार की तैयारी तेज, दुर्ग संभाग में राजनीतिक-सामाजिक संगठनों से होगी चर्चा

    कांकेर में बड़ा निवेश घोटाला: 500 लोगों से 70 करोड़ की ठगी, दो आरोपी गिरफ्तार

    प्रयास आवासीय विद्यालय में रैगिंग के नाम पर मारपीट, दो छात्र गंभीर रूप से घायल

    रायगढ़ में वन विभाग-पुलिस की बड़ी कार्रवाई, खैर-तेंदू तस्करी सिंडिकेट के 3 सदस्य गिरफ्तार

    धमतरी पुलिस की बड़ी कार्रवाई: जुए की महफिल पर छापा, 6 जुआरी गिरफ्तार

    Add A Comment

    Comments are closed.

    Khabarwaad Vacancy

    Pages

    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    Categories

    • छत्तीसगढ़
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • अपराध
    •  
    • खेल
    • राजनीति
    • धर्म एवं समाज
    • मनोरंजन

    Owner / Editor Details :- 

    Name :- Shrikant Baghmare

    Contact :- 6264 390 985

    Email :- khabarwaadnews@gmail.com

     

    © 2026 Maintained By RTISPL
    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Terms of service
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.