Close Menu
KhabarwaadKhabarwaad
    Top Posts

    CGPSC घोटाला: ADM चेतन बरघोरिया की गिरफ्तारी पर CM साय बोले- अपराध किया तो होगी कड़ी कार्रवाई, किसी को नहीं बख्शेंगे

    September 13, 2026

    मुख्यमंत्री ने बीजापुर के एकलव्य आवासीय विद्यालय में छात्राओं से दुर्व्यवहार की शिकायत पर लिया संज्ञान

    September 13, 2026

    PM आवास विवाद के बीच BJP का पलटवार, पोस्टर में भूपेश के हाथ ‘आवास रद्द’ का पर्चा

    September 13, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • CGPSC घोटाला: ADM चेतन बरघोरिया की गिरफ्तारी पर CM साय बोले- अपराध किया तो होगी कड़ी कार्रवाई, किसी को नहीं बख्शेंगे
    • मुख्यमंत्री ने बीजापुर के एकलव्य आवासीय विद्यालय में छात्राओं से दुर्व्यवहार की शिकायत पर लिया संज्ञान
    • PM आवास विवाद के बीच BJP का पलटवार, पोस्टर में भूपेश के हाथ ‘आवास रद्द’ का पर्चा
    • छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, कई न्यायिक अधिकारियों के तबादले
    • अवैध शराब डंप का खुलासा: 89.46 बल्क लीटर शराब और भारी मात्रा में पैकिंग सामग्री जब्त
    • कृषि शिक्षक भर्ती विवाद: स्नातकोत्तर योग्यता की मांग, हाईकोर्ट ने राज्य सरकार से मांगा जवाब
    • गरीब परिवारों को सुरक्षित, सम्मानजनक और स्थाई आवास उपलब्ध कराने हम प्रतिबद्ध – मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
    • साइबर अपराध के खिलाफ छत्तीसगढ़ पुलिस का बड़ा अभियान, डिप्टी CM विजय शर्मा ने लॉन्च किया ‘साइबर संकल्प’
    Facebook X (Twitter) Instagram
    KhabarwaadKhabarwaad
    Sunday, September 13
    • Home
    • छत्तीसगढ़
      • रायपुर संभाग
      • दुर्ग संभाग
      • बिलासपुर संभाग
      • बस्तर संभाग
      • सरगुजा संभाग
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • अपराध
    • राजनीति
    • धर्म एवं समाज
    • अफसरशाही
    • खेल
    • मनोरंजन
    • स्वास्थ्य
    • राशिफल
    • Auto & Gadget
    KhabarwaadKhabarwaad
    Home » मुख्यमंत्री साय ने जशपुर की तीन स्वर्ण खदानों का निविदा किया निरस्त

    मुख्यमंत्री साय ने जशपुर की तीन स्वर्ण खदानों का निविदा किया निरस्त

    Shrikant BaghmareBy Shrikant BaghmareSeptember 10, 2024 trending No Comments3 Mins Read
    Latest News in CG
    Latest News in CG

    Latest News in CG:  मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने जशपुर जिले के फरसाबहार ब्लाक के दोनों स्वर्ण खदानों के उत्खनन की प्रक्रिया को निरस्त कर दिया है। भाजपा जिलाध्यक्ष सुनिल गुप्ता ने बताया कि बीते कुछ दिनों से फरसाबहार ब्लाक में स्वर्ण उत्खनन की झूठी अफवाह फैलाकर स्थानीय रहवासियों को गुमराह किया जा रहा था। इससे पूरे क्षेत्र की कानून व्यवस्था प्रभावित हो रही थी।

    अप्रिय घटना होने की आशंका होने लगी थी। इसे देखते हुए सोमवार को सीएम कैंप कार्यालय बगिया में भाजपा जिलाध्यक्ष सुनिल गुप्ता की अध्यक्षता में पार्टी पदाधिकारियों की आपात बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में मंडल अध्यक्ष देवशरण साय, वेदप्रकाश भगत, कपलेश्वर सिंह सहित पार्टी के पदाधिकारी और कार्यकर्ता शामिल थे। बैठक में स्वर्ण उत्खनन को लेकर उत्पन्न परिस्थितियों पर गंभीरता से विचार किया गया। विचारोपरांत रिपोर्ट तैयार कर मुख्यमंत्री को प्रेषित कर स्वर्ण उत्खनन की प्रक्रिया को तत्काल निरस्त करने का अनुरोध किया।

    Read Also-  मायावती ने कांग्रेस पर बोला हमला, कहा- ‘राहुल गांधी के नाटक से रहें सर्तक, SC, ST, OBC के आरक्षण को खत्म करने का कर रहे षड्यंत्र’

    Latest News in CG:   मामले को गंभीरता से लेते हुए मुख्यमंत्री ने भौमिक और खनिकर्म विभाग को जिले के दोनों स्वर्ण ब्लाक मेंडरबहार-भगोरा और बनगांव में उत्खनन की प्रक्रिया को तत्काल निरस्त करने का निर्देश दिया। मुख्यमंत्री के निर्देश पर भौमिकी तथा खनिकर्म विभाग के संयुक्त संचालक अनुराग दीवान ने 30 जुलाई को जारी किए गए निविदा को तत्काल प्रभाव से निरस्त कर दिया है। सुनिल गुप्ता ने कहा कि मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व वाली भाजपा सरकार आम जनता और गरीबों की सरकार है।

    सरकार का लक्ष्य प्रदेश और प्रदेशवासियों का विकास करना है। इसलिए संवेदनशील मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने स्वर्ण उत्खनन की प्रक्रिया को रद्द कर दिया है। सुनिल गुप्ता ने कहा कि उन्होनें पहले ही यह स्पष्ट कर दिया था कि जिले में किसी भी स्थिति में स्वर्ण उत्खनन नहीं होगा। भाजपा हमेशा से कहती रही है कि जिले में वन और पर्यावरण को प्रभावित करने वाला कोई भी उद्योग स्थापित करने की अनुमति किसी भी कीमत में नहीं दी जाएगी। जिले को छत्तीसगढ़ का आक्सीजोन बनाने का दिलीप सिंह जूदेव का सपना अवश्य पूरा होगा।

    Read Also-  नाबालिग बेटी ने मां से माँगा नया मोबाइल, डिमांड पूरी नहीं होने पर लगाया मौत को गले

    Latest News in CG:   जनभावनाओं के अनुरूप त्वरित निर्णय लेकर कार्रवाई करने के लिए जिलाध्यक्ष सुनिल गुप्ता ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का आभार जताया है। सरकार द्वारा स्वर्ण उत्खनन के लिए निविदा जारी किए जाने के बाद से फरसाबहार ब्लाक में बवाल मचा हुआ था। पांच दिन पूर्व फरसाबहार में स्थानीय रहवासियों ने रैली निकाल कर धरना प्रदर्शन किया था। वहीं फरसाबहार थाना क्षेत्र के भगोरा गांव में स्वर्ण उत्खनन के लिए निविदा भरने से पूर्व सर्वेक्षण के लिए महाराष्ट्र के नागपुर से आए निजी कंपनी के कर्मचारियों को ग्रामीणों की भीड़ ने घेर लिया था।

    पुलिस प्रशासन ने घंटों मेहनत के बाद कर्मचारियों को उग्र भीड़ से सुरक्षित निकाला था। इसी प्रकार 7 सितंबर को तुरियालगा गांव में पश्चिम बंगाल के कोलकाता से आय भू विज्ञानियों के दल को भी स्वर्ण सर्वेक्षण के संदेह में घेर लिया था। इन विज्ञानियों को जब पुलिस ने थाना में सुरक्षित किया तो भीड़ ने फरसाबहार थाना के बाहर नारेबाजी की थी।

    • Get News Portal Website @Rs.5999 | WhatsApp on +91 8871571321
    • Get Web Hosting @Rs49 | Visit - HostRT.in
    Cg CM Vishnudev Sai cg news chhattisgarh news latest news in cg
    Share. Facebook Twitter LinkedIn Email Telegram WhatsApp
    Shrikant Baghmare
    • Website

    Keep Reading

    अंबिकापुर के सिद्धार्थ हॉस्पिटल में बड़ी लापरवाही, मासूम को लगा एक्सपायरी इंजेक्शन; हालत बिगड़ी

    सरगुजा में कुएं में मिली 17 वर्षीय छात्रा की लाश, जन्माष्टमी विसर्जन कार्यक्रम के बाद थी लापता

    छत्तीसगढ़ में बारिश पर लगा ब्रेक, अब 3 दिन बरसेंगे बादल; कई जिलों में यलो अलर्ट

    11 साल बाद झीरम कांड में आया फैसला, NIA कोर्ट ने 10 आरोपियों को दोषी माना

    प्रयास आवासीय विद्यालय में रैगिंग के नाम पर मारपीट, दो छात्र गंभीर रूप से घायल

    लहपटरा टोल विवाद पर मंत्री राजवाड़े सख्त, बोलीं- तकनीकी गलती पर कर्मचारी से बदसलूकी गलत

    Add A Comment

    Comments are closed.

    Khabarwaad Vacancy

    Pages

    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    Categories

    • छत्तीसगढ़
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • अपराध
    •  
    • खेल
    • राजनीति
    • धर्म एवं समाज
    • मनोरंजन

    Owner / Editor Details :- 

    Name :- Shrikant Baghmare

    Contact :- 6264 390 985

    Email :- khabarwaadnews@gmail.com

     

    © 2026 Maintained By RTISPL
    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Terms of service
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.