Latest News in Raipur CG: वृद्धा पेंशन का पैसा पिछले चार-पांच महीने से बुजुर्गों के खाते में नहीं पहुंच रहे है और पहले जो पैसा डाला गया था, उसे भी नहीं निकाल पा रहे हैं। केवाईसी ना होने व एटीएम ब्लॉक होने के कारण महिलाओं को वृद्धा पेंशन योजना का लाभ नहीं मिल रहा है। शुक्रवार को तीज के दिन लगभग सौ से ज्यादा महिलाएं बैंक खाते का केवाईसी कराने निगम के जोन-7 दफ्तर में बैठी रहीं। बैंककर्मी वहां आए और थोड़ी देर बाद आ रहे हैं बोलकर चले गए।
Read Also- छत्तीसगढ़ के 5 जिलों के लोग रहें सावधान, दो दिनों तक मूसलाधार बारिश का ऑरेंज अलर्ट, जानिए IMD का अपडेट
Latest News in Raipur CG: मिली जानकारी के अनुसार, सुबह से पहुंची महिलाएं दोपहर 1 बजे तक भूखे-प्यासे बैठी रहीं। महिलाओं की शिकायत पर तात्यापारा वार्ड के पार्षद रितेश त्रिपाठी जोन दफ्तर पहुंचे। उन्होंने बताया कि बैंक वाले खातों में पैसे नहीं डाल रहे हैं। केवाईसी के नाम पर भी उन्हें यहां-वहां भटकाया जा रहा है। निगम कमिश्नर अबिनाश मिश्रा ने इसकी जानकारी मिलने पर बैंक अफसरों को बुलवाकर तुरंत केवाईसी के निर्देश दिए है।




