Close Menu
KhabarwaadKhabarwaad
    Top Posts

    कलेक्टर जन-दर्शन में आत्मदाह की कोशिश, पत्नी-बच्चे थे संग… इच्छा मृत्यु की थी मांग

    June 2, 2026

    वीर जवानों के सम्मान के लिए अबूझमाड़ के दुर्गम जंगलों में पहुंचे डॉ. प्रेमा साई महाराज

    June 2, 2026

    चोरी करते पकड़ाया राजीव पंजियारा, FIR दर्ज, कॉपीराइट सामग्री के अवैध प्रसारण मामले में कभी भी हो सकती है गिरफ्तारी 

    June 1, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • कलेक्टर जन-दर्शन में आत्मदाह की कोशिश, पत्नी-बच्चे थे संग… इच्छा मृत्यु की थी मांग
    • वीर जवानों के सम्मान के लिए अबूझमाड़ के दुर्गम जंगलों में पहुंचे डॉ. प्रेमा साई महाराज
    • चोरी करते पकड़ाया राजीव पंजियारा, FIR दर्ज, कॉपीराइट सामग्री के अवैध प्रसारण मामले में कभी भी हो सकती है गिरफ्तारी 
    • छत्तीसगढ़ को मिले नए प्रधान मुख्य वन संरक्षक, अरुण कुमार पांडे बने PCCF एवं वन बल प्रमुख
    • नौतपा का कहर: छत्तीसगढ़ में 45 डिग्री के पार पहुंचा पारा, तीन दिन और झुलसाएगी गर्मी
    • बाल सक्षम नीति के बीच ईंट भट्ठे पर हादसा: ट्रैक्टर पलटने से तीन नाबालिग मजदूर घायल, बालश्रम पर फिर उठे सवाल
    • भाजपा विधायक से ठगी का आरोपी ओडिशा से गिरफ्तार, नेताओं संग फोटो लगाकर रचा था जाल
    • जिला अस्पताल में डॉक्टर गायब, 8 में से सिर्फ 2 मिले ड्यूटी पर; इलाज के लिए भटकते रहे मरीज
    Facebook X (Twitter) Instagram
    KhabarwaadKhabarwaad
    Tuesday, June 9
    • Home
    • छत्तीसगढ़
      • रायपुर संभाग
      • दुर्ग संभाग
      • बिलासपुर संभाग
      • बस्तर संभाग
      • सरगुजा संभाग
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • अपराध
    • राजनीति
    • धर्म एवं समाज
    • अफसरशाही
    • खेल
    • मनोरंजन
    • स्वास्थ्य
    • राशिफल
    • Auto & Gadget
    KhabarwaadKhabarwaad
    Home » लॉरेंस बिश्नोई के निशाने पर सलमान खान, मुनव्वर फारूकी और श्रद्धा हत्याकांड का आरोपी, बढ़ाई गई सुरक्षा

    लॉरेंस बिश्नोई के निशाने पर सलमान खान, मुनव्वर फारूकी और श्रद्धा हत्याकांड का आरोपी, बढ़ाई गई सुरक्षा

    Shrikant BaghmareBy Shrikant BaghmareNovember 16, 2024 trending No Comments3 Mins Read
    Lawrence Bishnoi Hit List
    Lawrence Bishnoi Hit List

    Lawrence Bishnoi Hit List: लॉरेंस बिश्नोई गैंग का नाम हाल ही में फिर से चर्चा में आया है जब इसने मुंबई के एनसीपी नेता बाबा सिद्दीकी की हत्या की जिम्मेदारी ली। 700 से ज्यादा सदस्य होने का दावा करने वाला ये गैंग न केवल अपने पुराने दुश्मनों के खिलाफ एक्टिव है बल्कि अब इसमें नए नाम भी जुड़ने लगे हैं। आइए जानते हैं कि लॉरेंस के हिट लिस्ट में अब तक कौन-कौन से नाम शामिल हैं।

    सलमान खान का नाम हमेशा से ही बिश्नोई गैंग के दुश्मनों की लिस्ट में रहा है। काले हिरण के शिकार मामले में सलमान की जेल यात्रा के बाद बिश्नोई समाज से हुई उनकी अनबन ने इस दुश्मनी को और बढ़ा दिया। हालांकि सलमान के खिलाफ कोई बड़ी कार्रवाई नहीं हुई, लेकिन बिश्नोई गैंग के लिए ये मुद्दा हमेशा विवादों में बना रहा।

    Read Also-  आईटीबीपी ने SI और हेड कॉन्स्टेबल के पद पर निकाली भर्ती, जानें कैसे करें आवेदन

    जीशान सिद्दीकी और उनकी हत्या
    बाबा सिद्दीकी के बेटे और वर्तमान विधायक जीशान सिद्दीकी भी बिश्नोई गैंग के निशाने पर थे। गैंग के दोषियों ने यह कबूल किया है कि जीशान को भी निशाना बनाया गया था, लेकिन उनकी हत्या से पहले ही पिता की हत्या हो गई। इस घटना ने गैंग की सक्रियता को और भी बढ़ा दिया।

    कॉमेडियन मुनव्वर फारुकी ने बढ़ाई अपनी सुरक्षा 
    Lawrence Bishnoi Hit List:  हाल ही में ये जानकारी सामने आई कि कॉमेडियन मुनव्वर फारुकी भी लॉरेंस बिश्नोई की हिट लिस्ट में हैं। मुनव्वर के शो में हिंदू देवी-देवताओं के अपमान का आरोप लगाया गया था जिसके बाद उन्हें जान से मारने की धमकी मिली। इस धमकी के बाद मुनव्वर ने अपनी सुरक्षा बढ़ा दी और अब सार्वजनिक स्थानों पर वह भारी सुरक्षा घेरे में नजर आते हैं।

    Read Also-  ISIS के बाद देश के लिए बड़ा खतरा बना ये आतंकी संगठन, जानें किन राज्यों में हैं इनके स्लीपर सेल मौजूद

    सिद्धू मूसेवाला के मैनेजर और मिड्डुखेड़ा हत्याकांड का कनेक्शन
    पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला के मैनेजर का नाम भी बिश्नोई गैंग से जुड़ने की खबरें आई। जब यह दावा किया गया कि शगुन ने बिश्नोई गैंग के करीबी सहयोगी विक्की मिड्डुखेड़ा के हत्यारों को शरण दी थी। इसके बाद बंबीहा गैंग के सदस्य कौशल चौधरी का नाम भी सामने आया जो मिड्डुखेड़ा के हत्यारों को हथियार सप्लाई करने में शामिल था।

    लॉरेंस बिश्नोई गैंग की हिट लिस्ट में शामिल हुआ एक और नाम
    Lawrence Bishnoi Hit List:  लॉरेंस बिश्नोई गैंग की हिट लिस्ट में एक और नाम जुड़ गया है। श्रद्धा वालकर हत्याकांड का आरोपी आफताब पूनावाला। जानकारी के अनुसार तिहाड़ जेल में बंद आफताब को भी गैंग से धमकियां मिल रही हैं। पिछले महीने एक मीडिया रिपोर्ट में ये दावा किया गया कि उसे बिश्नोई गैंग से खतरा है। ऐसे में तिहाड़ जेल में उसकी सुरक्षा को लेकर अब समीक्षा की जा रही है।

    Read Also-  गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के एनकाउंटर पर रखा 1,11,11,111 रुपये का इनाम, अब उसकी जिंदगी खतरे में है

    नए दुश्मनों के साथ बढ़ती है गैंग की ताकत
    लॉरेंस बिश्नोई गैंग के हिट लिस्ट में लगातार नए नाम जुड़ते जा रहे हैं। कॉमेडियन से लेकर राजनीतिक नेताओं और अपराधियों तक गैंग का जाल दिन-प्रतिदिन फैलता जा रहा है। इसकी गतिविधियों पर नजर रखना अब सुरक्षा एजेंसियों के लिए और भी महत्वपूर्ण हो गया है क्योंकि ये गैंग अब केवल लोकल नहीं बल्कि राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय लेवल पर भी एक्टिव हैं।

    • Get News Portal Website @Rs.5999 | WhatsApp on +91 8871571321
    • Get Web Hosting @Rs49 | Visit - HostRT.in
    gangster lawrence bishnoi Lawrence Bishnoi Lawrence bishnoi gang lawrence bishnoi gangster lawrence bishnoi hit list lawrence bishnoi news
    Share. Facebook Twitter LinkedIn Email Telegram WhatsApp
    Shrikant Baghmare
    • Website

    Keep Reading

    मोदी सरकार ने फिर बजाया महंगाई का डंका, पेट्रोल-डीजल के दाम में लगातार चौथी बढ़ोतरी

    माटी की बेटियाँ, समाज की आवाज: जल, जंगल और जमीन की लड़ाई से नेतृत्व तक का सफर

    Chandra Grahan 2026: कुछ घंटों बाद लगेगा चंद्र ग्रहण, गर्भवती महिलाएं भूलकर भी न करें ये गलतियां

    आज से बिना सिम के नहीं चलेगा WhatsApp, इन यूजर्स को पड़ेगा असर, यहां जाने इस नए नियम के बारे में

    गणेश शंकर मिश्रा बनाए गए राज्य नीति आयोग के उपाध्यक्ष, राज्य शासन ने जारी किया आदेश

    बीजापुर में जवानों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़, 2 वर्दीधारी नक्सली ढेर, कई हथियार बरामद

    Add A Comment

    Comments are closed.

    Khabarwaad Vacancy

    Pages

    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    Categories

    • छत्तीसगढ़
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • अपराध
    •  
    • खेल
    • राजनीति
    • धर्म एवं समाज
    • मनोरंजन

    Owner / Editor Details :- 

    Name :- Shrikant Baghmare

    Contact :- 6264 390 985

    Email :- khabarwaadnews@gmail.com

     

    © 2026 Maintained By RTISPL
    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Terms of service
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.