Legends 90 Cricket League: छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में शहीद वीरनारायण सिंह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में लीजेंड 90 लीग टूर्नामेंट का आगाज 6 फरवरी को होगा, जो 17 फरवरी तक चलेगा। इस टूर्नामेंट में भाग लेने के लिए सभी 6 टीमों के 60 से अधिक खिलाड़ी आज रायपुर पहुंच रहे हैं। संभावना है कि छत्तीसगढ़ और दिल्ली की टीम शाम को अभ्यास सत्र आयोजित करेगी।
ओपनिंग सेरेमनी में दर्शकों को आईपीएल की तर्ज पर शानदार प्रस्तुतियों का आनंद मिलेगा। इस समारोह में बॉलीवुड सितारे तमन्ना भाटिया, आयुष्मान खुराना, हार्डी संधू, और गायक सोनू निगम जैसे बड़े नाम अपनी अदाकारी का जलवा बिखेरेंगे।
Read Also- महाराष्ट्र में सरकारी दफ्तरों में मराठी भाषा अनिवार्य: सभी नोटिस और निर्देश केवल मराठी में होंगे जारी, उल्लंघन करने वालों पर की जाएगी सख्त कार्रवाई
Legends 90 Cricket League: टूर्नामेंट के लिए पिच को विशेष रूप से तैयार किया जा रहा है, और मैदान के चारों ओर लाइटिंग व्यवस्था का काम चल रहा है। कई हजार नई सीटें भी जोड़ी गई हैं, ताकि अधिक से अधिक दर्शक मैच का आनंद ले सकें। सभी राष्ट्रीय खिलाड़ियों के लिए शहर के भीतर ठहरने की व्यवस्था की गई है, जिससे प्रशंसक क्रिकेट जगत के कई पूर्व सितारों को एक ही मंच पर देख सकें।
Legends 90 Cricket League: लीजेंड 90 लीग में मैचों की अवधि 15 ओवर यानी 90 गेंदों की होगी। डबल-हेडर मैचों के कारण पहले मैच का समय शाम 4 बजे से रात 7 बजे तक और दूसरे मैच का समय रात 7 बजे से 10 बजे तक निर्धारित किया गया है। इस नए फॉर्मेट से क्रिकेट प्रेमियों को रोमांचक अनुभव मिलेगा, क्योंकि हर टीम 6 मैच खेलेगी।
Read Also- किसानों के खाते में कब तक आएंगे पैसे? देखिए 19वीं किस्त से जुड़ा बड़ा अपडेट
दर्शकों के लिए ऑनलाइन टिकट बुकिंग शुरू हो गई है। टिकट की कीमतें 100 रुपए से लेकर 1000 रुपए तक हैं। सबसे सस्ती टिकट 100 रुपए की है, जबकि गोल्ड टिकट 750 और प्लेटिनम टिकट 1000 रुपए में उपलब्ध है। स्टेडियम में भी ऑफलाइन टिकट खरीदी जा सकती है। हालांकि, मैच के दौरान खाने की सुविधा नहीं रहेगी, इसलिए दर्शकों को पानी अपने साथ लाना होगा।




