ख़बरवाद नेशनल डेस्क। कांग्रेस नेता राहुल गांधी का ‘भारत जोड़ो यात्रा’ जल्द स्थगित किया जा सकता है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया ने दुनिया के देशों में कोरोना के संक्रमण के मद्देनजर राहुल गांधी को अपनी यात्रा को स्थगित करने के लिए आग्रह किया है। उन्होंने कहा है देशहित में भारत जोड़ो यात्रा को स्थगित कर दें। स्वास्थ्य मंत्री ने राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को भी चिट्ठी लिखी है और यात्रा रोकने की अपील की है।
बताते चलें कि भारत जोड़ो यात्रा राजस्थान के अलवर जिले से आज सुबह साढ़े छह बजे विदाई ली और इसके बाद वह हरियाणा में प्रवेश कर गई । हरियाणा सीमा के मुंडाका गांव के पास से हरियाणा में पदयात्रा शुरू हो गई जो करीब 15 किलोमीटर हरियाणा के फिरोजपुर झिरका तक चलेगी।




