Sukma Naxal Encounter Live Video: छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले में शनिवार को सुरक्षा बल और नक्सलियों के बीच हुई मुठभेड़ का वीडियो सामने आया है। इसमें जवान जंगल में मोर्चा संभाले हुए हैं और गोलियों की आवाज सुनाई दे रही है। वीडियो में नक्सलियों को घेरकर मारने की बातें करते सुना जा सकता है।
सुकमा मुठभेड़ का LIVE VIDEO आया सामने… देखें कैसे सुरक्षाबलों ने नक्सलियों को दिया मुंह तोड़ जवाब! pic.twitter.com/5Z88Ob3Xcd
— khabarwaad (@khabarwaad) March 30, 2025
Sukma Naxal Encounter Live Video: कल सुकमा के गोगुंडा के पहाड़ी में सुरक्षा बलों ने मुठभेड़ में 17 नक्सलियों को मार गिराकर बड़ी सफलता हासिल की थी। इसके बाद प्रदेश के गृह मंत्री विजय शर्मा ने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि 2025 में अब तक 85 दिनों में 133 नक्सली मारे जा चुके हैं। उन्होंने यह भी कहा कि लगभग 2700 से 2800 नक्सलियों ने आत्मसमर्पण किया है या उन्हें मार गिराया गया है। सरकार की मंशा एक बेहतर पुनर्वास नीति के साथ नक्सलियों को सरेंडर करने के लिए प्रेरित करना है।
Read Also- एनकाउंटर और आत्मसमर्पण का अद्भुत मंजर, SP के सामने 15 नक्सलियों ने डाले हथियार
Sukma Naxal Encounter Live Video: विजय शर्मा ने कहा, “विष्णुदेव सरकार एक गोली भी नहीं चलाना चाहती। भटके हुए लोग वापस आएं, उनका जीवन सुरक्षित करें, सरकार उनके साथ होगी।”




