LPG Price: महीने के पहले ही दिन 1 दिसंबर को एलपीजी के कस्टमर को बड़ा झटका लगा। यह झटका कॉमर्शियल गैस सिलेंडर को लगा, जबकि घरेलू सिलेंडर के लिए राहत है। कॉमर्शियल गैस सिलेंडर के दाम में बढ़ोतरी की गई। इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन ने दिल्ली से लेकर मुंबई तक में गैस सिलेंडर की कीमत बढ़ाई है।
Read Also- Rules Change: 1 दिसंबर से बदलने वाले OTP और Credit Card से जुड़े ये नियम, आपकी जेब पर होगा सीधा असर
LPG Price: देश की सरकारी तेज कंपनियों की ओर से महीने के पहले एलपीजी की कीमतों की समीक्षा की जाती है। इसके तहत ही इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन ने कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर के दाम 16.50 रुपये प्रति सिलेंडर बढ़ा दिए। एलपीजी गैस सिलेंडर की नई कीमत 1 दिसंबर से लागू हो गई है। आइए जानते हैं कि आपके शहर में रसोई गैस के क्या दाम हैं?
Read Also- चक्रवाती तूफान, इन राज्यों में बरपाएगा कहर, भारी बारिश की चेतावनी
LPG Price: अगर दिल्ली की बात करें तो 19 किलो वाले कमर्शियल एलपीजी के दाम 16.50 रुपये बढ़कर 1818.50 रुपये प्रति सिलेंडर हो गए। वहीं, मुंबई में एक सिलेंडर की कीमत 1771 रुपये है। चेन्नई में प्रति सिलेंडर 16 रुपये की बढ़ोतरी होकर नई कीमत 1980.50 हो गई। कोलकाता में कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की कीमत 15.50 रुपये बढ़ी, जो अब 1927 रुपये हो गई।
Read Also- छत्तीसगढ़ के इन भागों में आगामी दो दिनों तक बारिश के आसार, जानें IMD का भविष्यवाणी
लगातार बढ़ रहे दाम
आपको बता दें कि पिछले पांच महीने में अगस्त से दिसंबर तक कमर्शियल गैस सिलेंडर के दाम लगातार बढ़ रहे हैं। अगर पिछले महीने नवंबर की बात करें तो एलपीजी सिलेंडर की कीमत में 62 रुपये की बढ़ोतरी हुई। वहीं, अक्टूबर में कमर्शियल गैस के दाम 48.50 रुपये बढ़े थे।




