Madhya Pradesh News Today: मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के पिता पूनमचंद यादव पंचतत्व में विलीन हो गए। मुख्यमंत्री के बड़े भाई नंदू यादव ने अपने पिता को मुखाग्नि दी। मोहन यादव ने अपने पिता को नम आखों से विदाई दी। इस दौरान भारतीय जनता पार्टी के कई दिग्गज नेता समेत परिवार के लोग मौजूद रहे। स्व पूनमचंद यादव की अंतिम यात्रा में दर्शन के लिए हुजूम उमड़ पडा।
Read Also- नगर परिषद कार्यालय में चली गोली, CMO पर तीन राउंड फायरिंग, सामने आयी वजह…
Madhya Pradesh News Today: मंगलवार को प्रदेश के मुखिया मोहन यादव के पिता पूनमचंद यादव का निधन हो गया था। उनके अंतिम संस्कार में भारतीय जनता पार्टी के कई दिग्गज नेता पहुंचे। केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान और ज्योतिरादित्य सिंधिया, कर्नाटक के राज्यपाल थावरचंद गहलोत, दोनों उपमुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल और जगदीश देवड़ा, प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा और विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर ने उज्जैन पहुंचकर स्व. पूनमचंद यादव को श्रद्धांजलि दी। अंतिम संस्कार के दौरान, मुख्यमंत्री के बड़े भाई नंदू यादव ने अपने पिता को मुखाग्नि दी।
Read Also- देर रात नाबालिग को घर के बाहर बुला कर पड़ोसी ने किया दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार
Madhya Pradesh News Today: आपको बता दें कि सीएम मोहन के पिताजी सेठ पूनमचंद यादव का मंगलवार शाम को देहावसान हो गया था। वे एक हफ्ते से बीमार थे। उज्जैन के अस्पताल में भर्ती थे, कल शाम 6 बजे उन्हें घर लाया गया था। स्व. पूनम चंद यादव जी ने लगभग 100 वर्ष की आयु में स्वनिवास पर अंतिम सांस ली।




