Close Menu
KhabarwaadKhabarwaad
    Top Posts

    सेंट्रल जेल से रिहा हुए अमित बघेल, समर्थकों ने निकाली भव्य रैली

    July 22, 2026

    राहुल गांधी के विरोध में भाजपा का शक्ति प्रदर्शन, राजीव भवन कूच के दौरान हंगामा

    July 22, 2026

    पुतला दहन के दौरान हंगामा, पुलिस ने 9 नेताओं समेत अन्य प्रदर्शनकारियों पर दर्ज की एफआईआर

    July 22, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • सेंट्रल जेल से रिहा हुए अमित बघेल, समर्थकों ने निकाली भव्य रैली
    • राहुल गांधी के विरोध में भाजपा का शक्ति प्रदर्शन, राजीव भवन कूच के दौरान हंगामा
    • पुतला दहन के दौरान हंगामा, पुलिस ने 9 नेताओं समेत अन्य प्रदर्शनकारियों पर दर्ज की एफआईआर
    • मुख्यमंत्री के निर्देश पर एक्शन: बिना लाइसेंस उर्वरक-कीटनाशक बनाने वाले दो गोदाम सील
    • कोल लेवी के बाद आबकारी घोटाले में भी रामगोपाल अग्रवाल पर शिकंजा, 25 जुलाई तक EOW करेगी पूछताछ
    • छत्तीसगढ़ कैडर की IFS अधिकारी सातोविशा समाजदार की NHRC में प्रतिनियुक्ति
    • रायपुर में राजनीतिक टकराव: कांग्रेस ने भाजपा और सरकार को घेरा, प्रदेशव्यापी प्रदर्शन का ऐलान
    • 53 करोड़ की बोगस बिलिंग के मास्टरमाइंड को राज्य GST ने किया गिरफ्तार, 3 अगस्त तक न्यायिक रिमांड
    Facebook X (Twitter) Instagram
    KhabarwaadKhabarwaad
    Thursday, July 23
    • Home
    • छत्तीसगढ़
      • रायपुर संभाग
      • दुर्ग संभाग
      • बिलासपुर संभाग
      • बस्तर संभाग
      • सरगुजा संभाग
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • अपराध
    • राजनीति
    • धर्म एवं समाज
    • अफसरशाही
    • खेल
    • मनोरंजन
    • स्वास्थ्य
    • राशिफल
    • Auto & Gadget
    KhabarwaadKhabarwaad
    Home » प्रधानमंत्री मोदी ने मध्य प्रदेश को दी 3 मेडिकल कॉलेज की सौगात… 70 वर्ष से अधिक आयु के लोगों के बनेंगे आयुष्मान कार्ड

    प्रधानमंत्री मोदी ने मध्य प्रदेश को दी 3 मेडिकल कॉलेज की सौगात… 70 वर्ष से अधिक आयु के लोगों के बनेंगे आयुष्मान कार्ड

    Shrikant BaghmareBy Shrikant BaghmareOctober 29, 2024 trending No Comments3 Mins Read
    Madhya Pradesh News Today
    Madhya Pradesh News Today

    Madhya Pradesh News Today: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने धनतेरस के अवसर पर मध्य प्रदेश को बड़ी सौगात दी। पीएम मोदी नई दिल्ली से वर्चुअली जुड़ें और कई विकास कार्यों का शुभारंभ किया। मुख्य कार्यक्रम मंदसौर में हुआ, जहां मुख्यमंत्री मोहन यादव मौजूद रहे। इस दौरान पीएम मोदी का संबोधन हुआ। पीएम मोदी ने मंदसौर, सिवनी और नीमच में बनने वाले नए मेडिकल कॉलेजों और तीन नर्सिंग कॉलेजों की शुरुआत की। नेशनल मेडिकल काउंसिल (एनएमसी) ने इन तीनों मेडिकल कॉलेज के लिए 50-50 सीटें मंजूर की हैं।

    Read Also-  ट्रेन में पटाखे ले जाने की गलती ना करें, वरना हो जाएगी बड़ी कार्रवाई… आरपीएफ को जारी हुए निर्देश

    मंदसौर में लोकार्पण, धार में शिलान्यस
    Madhya Pradesh News Today:  प्रधानमंत्री मोदी ने मंदसौर मेडिकल कॉलेज का लोकार्पण भी किया। इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री डा. मोहन यादव मंदसौर में शामिल होंगे। लोकार्पण के बाद इसी मंच से मुख्यमंत्री प्रदेश स्तरीय दो कार्यक्रम में भी शामिल हुए। इस मौके पर सूक्ष्म लघु मध्यम उद्यम मंत्री चेतन्य काश्यप, सांसद अनीता नगर सिंह भी मौजूद रहे। बंजली में मेडिकल कालेज के समीप सर्वे क्रमांक 346 रकबा 3.17 हेक्टेयर शासकीय भूमि में से पांच एकड़ भूमि जिला प्रशासन ने नर्सिंग कॉलेज के लिए आवंटित की है। इसी तरह, प्रधानमंत्री ने धार जिले के पीथमपुर में बनने वाले 100 बिस्तरों वाले कर्मचारी राज्य बीमा निगम अस्पताल का शिलान्यास किया। यह कार्यक्रम प्लाट नं. 64, सेक्टर-3 औद्योगिक क्षेत्र पीथमपुर में आयोजित हुआ।

    Read Also-  1 जनवरी को 18 साल हो रही उम्र, तो मतदाता बनने करें आवेदन, घर पहुंचेगा वोटर कार्ड

    इंदौर को 300 बेड के ईएसआईसी अस्पताल की सौगात
    इंदौर के नंदानगर क्षेत्र में 330 करोड़ की लागत से ईएसआईसी अस्पताल बनकर तैयार हो गया है। प्रधानमंत्री मोदी ने इसका वर्चूअली लोकार्पण किया। इस बड़े अस्पताल के बनने से कर्मचारियों को काफी सहूलियत होगी।

    बता दें कि वर्तमान में 300 बेड का ईएसआईसी अस्पताल संचालित हो रहा है। पुरानी इमारत के 300 बेड को अस्पताल के लोकार्पण के बाद नई इमारत में शिफ्ट किया जाएगा। भविष्य में ईएसआईसी अस्पताल में 200 बेड और बढ़ाकर अस्पताल क बेड क्षमता को 500 तक किया जाएगा। उल्लेखनीय है कि प्रधानमंत्री मोदी ने स्वतंत्रता दिवस पर लाल किले से देश में 75 हजार नई मेडिकल सीटों की उपलब्धता की बात कहीं थी और इसी कड़ी में इंदौर समेत 10 और शहरों में ईएसआईसी के मेडिकल कॉलेज मंजूर किए गए हैं।

    Read Also-  प्राचीन संग्रहालय में चोरों ने की सेंधमारी, इस कीमती सामान पर किया हाथ साफ  

    आयुष्मान योजना का विस्तार
    Madhya Pradesh News Today:  प्रधानमंत्री मोदी ने 70 वर्ष से अधिक आयु के सभी वृद्धजनों का आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना अंतर्गत शामिल किए जाने की योजना का शुभारंभ किया। साथ ही मेडिकल कॉलेज के समीप बनने वाले शासकीय नर्सिंग महाविद्यालय का भूमिपूजन भी प्रधानमंत्री द्वारा प्रदेश के राज्यपाल मंगू भाई पटेल, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की विशिष्ठ उपस्थिति में वर्चुअल किया जाएगा।

    • Get News Portal Website @Rs.5999 | WhatsApp on +91 8871571321
    • Get Web Hosting @Rs49 | Visit - HostRT.in
    latest news madhya pradesh madhya pradesh latest news today madhya pradesh news madhya pradesh news live madhya pradesh news today madhya pradesh samachar
    Share. Facebook Twitter LinkedIn Email Telegram WhatsApp
    Shrikant Baghmare
    • Website

    Keep Reading

    मोहन यादव कैबिनेट का ऐतिहासिक फैसला, मध्यप्रदेश में लागू होगी समान नागरिक संहिता

    मध्य प्रदेश में उच्च शिक्षा की गुणवत्ता बढ़ाने बड़ा कदम, NAAC की तर्ज पर बना SAAC; 341 संस्थानों का होगा मूल्यांकन

    मध्यप्रदेश के नैसर्गिक सौंदर्य, इतिहास और संस्कृति का सजीव चित्रण : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव

    ‘सभी नागरिकों के लिए समान कानून जरूरी’, यूसीसी पर सीएम मोहन यादव का बड़ा संदेश

    अंतरिक्ष दीर्घा में विज्ञान से संबंधित कृतियां विश्व स्तरीय : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव

    माटी की बेटियाँ, समाज की आवाज: जल, जंगल और जमीन की लड़ाई से नेतृत्व तक का सफर

    Add A Comment

    Comments are closed.

    Khabarwaad Vacancy

    Pages

    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    Categories

    • छत्तीसगढ़
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • अपराध
    •  
    • खेल
    • राजनीति
    • धर्म एवं समाज
    • मनोरंजन

    Owner / Editor Details :- 

    Name :- Shrikant Baghmare

    Contact :- 6264 390 985

    Email :- khabarwaadnews@gmail.com

     

    © 2026 Maintained By RTISPL
    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Terms of service
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.