Close Menu
KhabarwaadKhabarwaad
    Top Posts

    राजधानी के प्राचीन रावण भाटा मैदान में रॉयल डिज्नीलैंड मेला का शुभारंभ

    April 19, 2026

    “कागज शून्य, पानी फुल: पिकाडली ‘बियर फैक्ट्री’ में बड़ा खेल”

    April 17, 2026

    ‘औद्योगिक आतंकवाद’ का आरोप: जमीन विवाद से तंग किसान हाईटेंशन टावर पर चढ़ा

    March 16, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • राजधानी के प्राचीन रावण भाटा मैदान में रॉयल डिज्नीलैंड मेला का शुभारंभ
    • “कागज शून्य, पानी फुल: पिकाडली ‘बियर फैक्ट्री’ में बड़ा खेल”
    • ‘औद्योगिक आतंकवाद’ का आरोप: जमीन विवाद से तंग किसान हाईटेंशन टावर पर चढ़ा
    • हैवानियत की हद: एयर ब्लोअर से मजदूर के मलद्वार में भरी हवा, हालत नाजुक
    • डांस टीचर मर्डर मिस्ट्री सुलझी: 500 CCTV और 5000 मोबाइल नंबर खंगालने के बाद पुलिस के हाथ लगा नाबालिग आरोपी
    • रीवा के लिए खुशखबरी: अब रायपुर से सीधे मिलेगी फ्लाइट, 17 मार्च से उड़ान शुरू
    • एक धमाका… और सब खत्म: फ्रिज ब्लास्ट से लगी आग में बुजुर्ग महिला की दर्दनाक मौत, परिवारों के लिए चेतावनी बन गया हादसा
    • मछली के इंतजार में बैठे थे मछुआरे, जाल से निकला सात फीट का मेहमान… तालाब किनारे मच गया हड़कंप
    Facebook X (Twitter) Instagram
    KhabarwaadKhabarwaad
    Thursday, April 23
    • Home
    • छत्तीसगढ़
      • रायपुर संभाग
      • दुर्ग संभाग
      • बिलासपुर संभाग
      • बस्तर संभाग
      • सरगुजा संभाग
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • अपराध
    • राजनीति
    • धर्म एवं समाज
    • अफसरशाही
    • खेल
    • मनोरंजन
    • स्वास्थ्य
    • राशिफल
    • Auto & Gadget
    KhabarwaadKhabarwaad
    Home » Mahadev Satta App के हिस्सेदारों का राजफाश, सौरभ चंद्राकर 50 तो रवि 25 प्रतिशत का पार्टनर

    Mahadev Satta App के हिस्सेदारों का राजफाश, सौरभ चंद्राकर 50 तो रवि 25 प्रतिशत का पार्टनर

    Shrikant BaghmareBy Shrikant BaghmareOctober 13, 2024 trending No Comments3 Mins Read
    Mahadev Satta App
    Mahadev Satta App

    Mahadev Satta App: महादेव बुक सट्टा एप के मुख्य संचालक सौरभ चंद्राकर की गिरफ्तारी के बाद अब इस पूरे गिरोह में सभी शामिल लोगों की हिस्सेदारियों का भी राजफाश हो रहा है। ऑनलाइन महादेव सट्टा एप के साम्राज्य में सर्वाधिक 50 प्रतिशत हिस्सेदारी सौरभ चंद्राकर की है। वहीं, सहयोगी रवि उप्पल का 25 प्रतिशत का शेयर है।

    वहीं, विधानसभा चुनाव के दौरान सामने आए शुभम सोनी का इसमें 10 प्रतिशत हिस्सा बताया जा रहा है। इसके अलावा रायगढ़ के कारोबारी अनिल अग्रवाल उर्फ अतुल अग्रवाल की 15 प्रतिशत की हिस्सेदारी है। इस मामले में 70 एफआईआर दर्ज हैं। 300 से ज्यादा की गिरफ्तारी हुई है। इस मामले में महादेव सट्टा एप के पैसे को हवाला, पैनल बांटने वालों को गिरफ्तारी हुई। अब तक अनिल दम्मानी, सुनील दम्मानी, चंद्रभूषण वर्मा, असीम दास, नितीश दीवान, भीम सिंह, अर्जुन यादव को गिरफ्तार किया जा चुका है।

    Read Also-  पूर्व मंत्री बाबा सिद्दीकी की गोली मारकर हत्या, बनाए गए थे रायपुर लोकसभा चुनाव में प्रभारी

    ईओडब्ल्यू में दर्ज एफआईआर में पूर्व मुख्यमंत्री का नाम, अब सीबीआई कर रही जांच
    Mahadev Satta App: पुलिस के बाद मामले की जांच ईडी ने शुरू की। सरकार बदलने के बाद ईओडब्ल्यू में महादेव सट्टा एप में 19 लोगों के खिलाफ नामजद एफआईआर दर्ज की गई। इसमें पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का भी नाम है। सरकार ने अब जांच को सीबीआई को सौंप दिया है।

    दर्ज एफआईआर में सौरभ चंद्राकर, रवि उप्पल, शुभम सोनी ऊर्फ पिंटू, चंद्रभूषण वर्मा, असीमदास, संतीश चंद्राकर, भूपेश बघेल, नीतिश दीवान, अनिल कुमार अग्रवाल, रोहित गुलाटी, विशाल आहुजा, अनिल दम्मानी, सुनील दम्मानी, भीम सिंह यादव, हरीशंकर तिबरवाल, सुरेंद्र बागड़ी उर्फ जूनियर का नाम है।

    Read Also-  बाबा सिद्दीकी के हत्यारों की सामने आई तस्वीर, UP-हरियाणा से निकला कनेक्शन

    नितीश था रूम पार्टनर
    Mahadev Satta App: रायपुर सेंट्रल जेल में नितीश दीवान बंद है। वह कई बार दुबई आया गया है। जानकारी के अनुसार शुरुआती दौर में नितीश और सौरभ चंद्राकर रूम पार्टनर हुआ करते थे। इसके बाद सौरभ का जब काम तेजी से फैला तो वह अपने लोगों से दूरी बनाने लगा। नितीश और सौरभ में खटास भी हो गई थी। हालांकि वह काम कर रहा था।

    सौरभ खुद भी खेलता है जुआ
    सौरभ से जुड़े लोगों ने बताया कि वह शुरुआत में महादेव सट्टा एप से अच्छी खासी कमाई किया। रोजाना 200 करोड़ रुपये आते थे। सौरभ शुरू से सट्टा खेलने का शौकीन था। वह फिर खेलना शुरू कर दिया। और काफी रकम भी वह हारा है।

    Read Also-  जांजगीर चांपा में रावण दहन से पहले हादसा, क्रेन मशीन गिरने से पिता पुत्री घायल

    चुनाव के पहले पूर्व सीएम का उछला नाम, फिर एफआईआर

    – ईडी ने नवंबर 2023 में एक कथित कैश कूरियर असीम दास को गिरफ्तार किया था। दास और एक अन्य आरोपी कांस्टेबल भीम सिंह यादव भी गिरफ्तार हुआ था।

    – उनके पास से करोड़ों की नगद राशि भी बरामद हुई थी। इसमें बताया गया था कि यह पैसा दुबई से रायपुर लाया जा रहा रहा था।

    – शुभम सोनी ने वीडियो प्रसारित कर तत्कालीन मुख्यमंत्री बघेल पर लगभग 508 करोड़ रुपये का भुगतान करने का आरोप भी लगाया था।

    – नवंबर 2023 में विधानसभा चुनाव से पहले ईडी ने आरोप लगाया था कि महादेव एप के प्रमोटर सौरभ चंद्राकर और रवि उप्पल ने पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को 508 करोड़ रुपये की रिश्वत दी थी।

    – इसके साथ ही ईडी की चार्जशीट में भी भूपेश बघेल के नाम का जिक्र था। भाजपा ने विधानसभा चुनाव में महादेव एप मामले में पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार को घेरा था।

    • Get News Portal Website @Rs.5999 | WhatsApp on +91 8871571321
    • Get Web Hosting @Rs49 | Visit - HostRT.in
    bhilai mahadev satta bhilai mahadev satta app mahadev app mahadev betting app mahadev betting app scam mahadev satta app mahadev satta app case mahadev satta app news online satta mahadev app
    Share. Facebook Twitter LinkedIn Email Telegram WhatsApp
    Shrikant Baghmare
    • Website

    Keep Reading

    राजधानी के प्राचीन रावण भाटा मैदान में रॉयल डिज्नीलैंड मेला का शुभारंभ

    “कागज शून्य, पानी फुल: पिकाडली ‘बियर फैक्ट्री’ में बड़ा खेल”

    ‘औद्योगिक आतंकवाद’ का आरोप: जमीन विवाद से तंग किसान हाईटेंशन टावर पर चढ़ा

    रीवा के लिए खुशखबरी: अब रायपुर से सीधे मिलेगी फ्लाइट, 17 मार्च से उड़ान शुरू

    एक धमाका… और सब खत्म: फ्रिज ब्लास्ट से लगी आग में बुजुर्ग महिला की दर्दनाक मौत, परिवारों के लिए चेतावनी बन गया हादसा

    मछली के इंतजार में बैठे थे मछुआरे, जाल से निकला सात फीट का मेहमान… तालाब किनारे मच गया हड़कंप

    Add A Comment

    Comments are closed.

    Khabarwaad Vacancy

    Pages

    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    Categories

    • छत्तीसगढ़
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • अपराध
    •  
    • खेल
    • राजनीति
    • धर्म एवं समाज
    • मनोरंजन

    Owner / Editor Details :- 

    Name :- Shrikant Baghmare

    Contact :- 6264 390 985

    Email :- khabarwaadnews@gmail.com

     

    © 2026 Maintained By RTISPL
    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Terms of service
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.