KHABARWAAD RAIPUR. छत्तीसगढ़ के महादेव ऑनलाइन सट्टा एप के मामले में आरोपी गिरीश तलरेजा और सूरज चोखानी को प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने गिरफ्तार किया है। ईडी ने करीब 1500 से 2000 पन्नों का चालान पीएमएलए स्पेशल कोर्ट में पेश किया है। साथ ही, ईडी ने आरोपी सूरज चोखानी और गिरीश तलरेजा कोर्ट में पेश किया है। इन दोनों आरोपियों को पिछले 2 महीने से रायपुर के सेंट्रल जेल में बंद किया गया है।




