महासमुंद। छत्तीसगढ़ में अवैध मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत महासमुंद पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स (ANTF) और कोमाखान थाना पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में गांजा तस्करी करते हुए दो अंतर्राज्यीय तस्करों को
गिरफ्तार किया गया है। आरोपियों के कब्जे से 950 किलोग्राम अवैध मादक पदार्थ गांजा, जिसकी अनुमानित कीमत 4 करोड़ 75 लाख रुपये बताई जा रही है, जब्त किया गया है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार यह गांजा एक ट्रक के जरिए तस्करी कर ले जाया जा रहा था। कार्रवाई के दौरान गांजा परिवहन में प्रयुक्त ट्रक, जिसकी कीमत करीब 15 लाख रुपये आंकी गई है, को भी जब्त कर लिया गया है।
प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि यह तस्करी अंतर्राज्यीय नेटवर्क के तहत की जा रही थी और गांजा को एक राज्य से दूसरे राज्य तक पहुंचाने की योजना थी।




