Gariaband Latest News: प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर गरियाबंद कलेक्टर बी.एस. उइके लगातार जिले के विकासखण्डों में मैदानी अमले की बैठकों के माध्यम से समीक्षा कर रहे हैं। इसी क्रम में आज उन्होंने देवभोग विकासखंड के ग्राम पंचायत सचिवों, रोजगार सहायकों एवं आवास मित्रों की बैठक लेकर योजना की प्रगति की गहन समीक्षा की।
Read Also- ट्रैक्टर से आरक्षक को कुचलने का मामला: मुख्य आरोपी समेत तीन गिरफ्तार, जांच में सामने आए चौंकाने वाले खुलासे
बैठक के दौरान योजनांतर्गत निर्माण कार्यों की धीमी गति और अधूरे आवासों पर नाराजगी जताते हुए कलेक्टर ने 23 अधिकारियों एवं कर्मचारियों को कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिए। नोटिस पाने वालों में ग्राम पंचायत बरकानी, डुमरगुड़ा, कदलीमुड़ा, सुपेबेड़ा, नवागांव, सितलीजोर और सुकलीभाठा पुराना के पंचायत सचिव, आवास मित्र और रोजगार सहायक शामिल हैं। साथ ही अतिरिक्त तकनीकी सहायक उपासना ध्रुव, कुरेन्द्र बघेल, देहुती अलेन्द्र और शिवकुमार नारंगे को भी नोटिस जारी किया गया है।
Read Also- एयरपोर्ट और ताज महल पैलेस होटल को बम से उड़ाने की धमकी, मचा हड़कंप
Gariaband Latest News: कलेक्टर उइके ने कहा कि प्रधानमंत्री आवास योजना केंद्र सरकार की प्राथमिकता वाली फ्लैगशिप योजना है, जिसका उद्देश्य हर पात्र परिवार को पक्का आवास उपलब्ध कराना है। उन्होंने स्पष्ट किया कि कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही या स्वेच्छाचारिता को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और दोषी पाए जाने पर संबंधित अधिकारियों-कर्मचारियों पर सख्त अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी।
Read Also- स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट से दिल्ली जाने वाली उड़ानों में शुरू हुआ इन-फ्लाइट मनोरंजन सुविधा
Gariaband Latest News: बैठक में विकासखंड के पंचायतवार स्वीकृत, प्रगतिरत एवं अप्रारंभ आवासों की समीक्षा की गई। कलेक्टर ने निर्देश दिए कि जिन आवासों का कार्य प्रारंभ नहीं हुआ है, उन्हें शीघ्र शुरू किया जाए और प्रगतिरत आवासों को निर्धारित समयसीमा में पूर्ण किया जाए। उन्होंने यह भी कहा कि सभी निर्माण कार्यों की जियो टैगिंग अनिवार्य रूप से कराई जाए और हितग्राहियों को प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय किश्त का समय पर वितरण सुनिश्चित किया जाए।
Read Also- तीन पंचायत सचिव निलंबित : पीएम आवास में लापरवाही मामले में हुई कार्रवाई
इस अवसर पर जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी जी.आर. मरकाम, अपर कलेक्टर नवीन भगत, एसडीएम तुलसीदास मरकाम सहित संबंधित तकनीकी सहायक, पंचायत सचिव, रोजगार सहायक, आवास मित्र एवं अन्य अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे।




