ओडिशा: कटक के निर्गुंडी के पास कामाख्या एक्सप्रेस की 11 बोगियां पटरी से उतर गई। ट्रेन कटक स्टेशन से निकलने के बाद मंगोली स्टेशन के पास कामाख्या एक्सप्रेस दुर्घटनाग्रस्त हो गई और इसके कई डिब्बे पटरी से उतर गए।
CG Weather News: छत्तीसगढ़ में बदलेगा मौसम का मिजाज, आने वाले दो दिन हॉट डे, फिर मिलेगी गर्मी से राहत
जानकारी के मुताबिक ट्रेन की B9 से B14 तक की बोगियां पटरी से उतर गई हैं। इस हादसे में कई लोगों के घायल होने की खबर है। खुर्दा DRM, पूर्व तट रेलवे प्रबंधक मौके पर पहुंचे और कहा कि बहुत जल्द हेल्पलाइन नंबर जारी किया जाएगा। हादसे में घायल कुछ लोगों को एंबुलेंस से अस्पताल भेजा गया है।
Chhattisgarh Naxal Surrender: नक्सली संगठन को बड़ा झटका, एक साथ 50 माओवादियों ने किया आत्मसमर्पण




