Close Menu
KhabarwaadKhabarwaad
    Top Posts

    CGPSC साक्षात्कार की तैयारी के लिए जिला प्रशासन की पहल, 12-13 सितंबर को मॉक इंटरव्यू

    September 9, 2026

    साय कैबिनेट की बैठक में हुए अहम फैसले, निर्यात प्रोत्साहन नीति 2026-30 को दी मंजूरी

    September 9, 2026

    सहकारिता मंत्री केदार कश्यप ने की सहकारिता विभाग के कार्यों की समीक्षा

    September 9, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • CGPSC साक्षात्कार की तैयारी के लिए जिला प्रशासन की पहल, 12-13 सितंबर को मॉक इंटरव्यू
    • साय कैबिनेट की बैठक में हुए अहम फैसले, निर्यात प्रोत्साहन नीति 2026-30 को दी मंजूरी
    • सहकारिता मंत्री केदार कश्यप ने की सहकारिता विभाग के कार्यों की समीक्षा
    • जांजगीर में हत्या के दोषी को उम्रकैद, कोर्ट ने लगाया 20 हजार रुपये जुर्माना
    • राहुल गांधी की याचिका खारिज होने पर बोले सांसद वीडी शर्मा, ‘राजनीति में अपना व्यक्तित्व होना चाहिए’
    • छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट में तीन नए जजों की नियुक्ति का रास्ता साफ, कॉलेजियम ने की अनुशंसा
    • समान नागरिक संहिता पर दुर्ग में हाईलेवल बैठक, पारंपरिक मान्यताओं से कानूनी सुधारों तक हुई चर्चा
    • 13 जिला शिक्षा अधिकारी का हुआ तबादला, देखें पूरी सूची..
    Facebook X (Twitter) Instagram
    KhabarwaadKhabarwaad
    Wednesday, September 9
    • Home
    • छत्तीसगढ़
      • रायपुर संभाग
      • दुर्ग संभाग
      • बिलासपुर संभाग
      • बस्तर संभाग
      • सरगुजा संभाग
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • अपराध
    • राजनीति
    • धर्म एवं समाज
    • अफसरशाही
    • खेल
    • मनोरंजन
    • स्वास्थ्य
    • राशिफल
    • Auto & Gadget
    KhabarwaadKhabarwaad
    Home » छत्तीसगढ़ में 22 सितंबर से बसों का महाबंद, 12 हजार बसों के थमेंगे पहिए

    छत्तीसगढ़ में 22 सितंबर से बसों का महाबंद, 12 हजार बसों के थमेंगे पहिए

    Khabarwaad News DeskBy Khabarwaad News DeskSeptember 8, 2026 छत्तीसगढ़ No Comments2 Mins Read

    रायपुर। छत्तीसगढ़ में बसों का संचालन एक बार फिर ठप होने की स्थिति बन गई है। यातायात महासंघ ने अपनी 9 सूत्रीय मांगों को लेकर 22 सितंबर से अनिश्चितकालीन महाबंद का ऐलान किया है। हड़ताल शुरू होने पर प्रदेशभर में करीब 12 हजार बसों के पहिए थमने से यात्रियों की मुश्किलें बढ़ सकती हैं।

    क्या हैं बस संचालकों की 9 मांगें?

    • यात्री किराया बढ़ाया जाए।
    • बसों में सिंगल स्लीपर का सिंगल टैक्स लिया जाए।
    • ई-बस को शहर सीमा के भीतर चलाया जाए।
    • ऑल इंडिया टूरिस्ट परमिट की बसों को ग्रामीण क्षेत्र व बस स्टैंडों से संचालन प्रतिबंधित किया जाए।
    • स्टेज कैरिज बसों के समयचक्र में दो बसों के मध्य अंतराल का निर्धारण किया जाए।
    • VLTD डिवाइस के रिन्यूअल की दर में कमी कराई जाए।
    • मैनुअल फिटनेस प्रदान किया जाए।
    • प्रतिहस्ताक्षर को नियंत्रित किया जाए।
    • सभी बसों में ऑनलाइन परमिट बनाने की सुविधा दी जाए।

    4.80 लाख यात्रियों पर पड़ेगा असर

    बसों की प्रस्तावित हड़ताल का सीधा असर रोजाना सफर करने वाले यात्रियों पर पड़ने की संभावना है। महासंघ के अनुसार प्रदेश में प्रतिदिन करीब 4 लाख 80 हजार यात्री बसों के जरिए आवागमन करते हैं। ऐसे में अनिश्चितकालीन हड़ताल लंबी चली तो यात्रियों के साथ व्यापार और दूसरे क्षेत्रों पर भी इसका असर पड़ सकता है।

    बस स्टैंड पर खड़ी होंगी बसें

    महासंघ के मुताबिक प्रदेशभर के करीब 800 बस ऑपरेटर अपनी बसें बस स्टैंड पर खड़ी कर आंदोलन में शामिल होंगे। इसके जरिए  सरकार तक अपनी मांगों को पहुंचाने और मांगें पूरी होने तक विरोध जारी रखने की तैयारी है।

    ई-बसों के संचालन को लेकर भी मांग

    बस ऑपरेटरों की प्रमुख मांगों में ई-बसों के संचालन का मुद्दा भी शामिल है। महासंघ चाहता है कि ई-बसों को केवल नगर निगम सीमा के भीतर चलाने की शर्त तय की जाए। इसके अलावा किराया और टैक्स से जुड़े मुद्दों के समाधान की मांग भी की जा रही है।

    अब सरकार और बस ऑपरेटरों के बीच बातचीत से क्या समाधान निकलता है, इस पर आंदोलन का रुख निर्भर करेगा। फिलहाल 22 सितंबर से प्रस्तावित महाबंद ने प्रदेश में सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था को लेकर चिंता बढ़ा दी है।

    • Get News Portal Website @Rs.5999 | WhatsApp on +91 8871571321
    • Get Web Hosting @Rs49 | Visit - HostRT.in
    Share. Facebook Twitter LinkedIn Email Telegram WhatsApp
    Khabarwaad News Desk
    • Website

    Keep Reading

    CGPSC साक्षात्कार की तैयारी के लिए जिला प्रशासन की पहल, 12-13 सितंबर को मॉक इंटरव्यू

    साय कैबिनेट की बैठक में हुए अहम फैसले, निर्यात प्रोत्साहन नीति 2026-30 को दी मंजूरी

    सहकारिता मंत्री केदार कश्यप ने की सहकारिता विभाग के कार्यों की समीक्षा

    जांजगीर में हत्या के दोषी को उम्रकैद, कोर्ट ने लगाया 20 हजार रुपये जुर्माना

    राहुल गांधी की याचिका खारिज होने पर बोले सांसद वीडी शर्मा, ‘राजनीति में अपना व्यक्तित्व होना चाहिए’

    छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट में तीन नए जजों की नियुक्ति का रास्ता साफ, कॉलेजियम ने की अनुशंसा

    Add A Comment

    Comments are closed.

    Khabarwaad Vacancy

    Pages

    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    Categories

    • छत्तीसगढ़
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • अपराध
    •  
    • खेल
    • राजनीति
    • धर्म एवं समाज
    • मनोरंजन

    Owner / Editor Details :- 

    Name :- Shrikant Baghmare

    Contact :- 6264 390 985

    Email :- khabarwaadnews@gmail.com

     

    © 2026 Maintained By RTISPL
    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Terms of service
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.