रायपुर। राजधानी की महापौर मिनल चौबे एक्टिव मोड में हैं। होली के बाद महापौर शहर के व्यस्तम मार्गों में उतरकर वहां का निरीक्षण किया। जिसमें MG रोड, सदर बाजार और कोतवाली थाना का निरीक्षण किया। इस दौरान MG रोड स्थित होटल मंजू ममता का भी जायजा लिया। जहां होटल प्रबन्धन को सफाई व्यवस्था रखने के निर्देश दिए हैं।
बदले की नीयत…शिक्षक के कार को फूंका, जलकर खाक, बच्चे को बदमाशों से पिटने से बचाया.
साथ ही, मौदहापारा क्षेत्र में मारुति सेल्स के पट्टे के कारण सफाई कार्यों में आ रही दिक्कतों को देखते हुए निगम अधिकारियों को कड़ी चेतावनी दी गई। इसके अलावा, हर रविवार को मौदहापारा में लगने वाले प्रातःकालीन बाजार से होने वाली आवागमन बाधा को दूर करने के लिए भी अधिकारियों के साथ महत्वपूर्ण चर्चा की गई। शहर को स्वच्छ, सुंदर और सुव्यवस्थित बनाने के संकल्प को दोहराते हुए कहा गया कि नगर निगम सरकार इस लक्ष्य को पूरा करने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है।
संगीतकार एआर रहमान को हॉस्पिटल से छुट्टी मिली, बेटे ने कहा- ‘हालत पहले से ठीक’




