Close Menu
KhabarwaadKhabarwaad
    Top Posts

    रायपुर गणेश विसर्जन झांकियों को लेकर पुलिस और आयोजकों की बैठक, रूट-टाइमिंग से लेकर डीजे तक के लिए जारी हुए निर्देश

    September 23, 2026

    रायपुर के ब्लैक स्पॉट पर हाईकोर्ट के निर्देशों का होगा पालन, सड़क सुरक्षा उपायों में तेजी के निर्देश

    September 23, 2026

    दिव्यांगजनों को आत्मनिर्भर बनाना ही सेवा का उद्देश्य है– उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा

    September 23, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • रायपुर गणेश विसर्जन झांकियों को लेकर पुलिस और आयोजकों की बैठक, रूट-टाइमिंग से लेकर डीजे तक के लिए जारी हुए निर्देश
    • रायपुर के ब्लैक स्पॉट पर हाईकोर्ट के निर्देशों का होगा पालन, सड़क सुरक्षा उपायों में तेजी के निर्देश
    • दिव्यांगजनों को आत्मनिर्भर बनाना ही सेवा का उद्देश्य है– उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा
    • नंदनवन का होगा कायाकल्प, 50 करोड़ की लागत से PPP मॉडल पर बनेगा आधुनिक पर्यटन केंद्र
    • विकसित छत्तीसगढ़ के निर्माण में अब कोई बाधा नहीं, विकास की गति होगी और तेज : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
    • रक्तदान मानवता की सबसे बड़ी सेवाओं में से एक, आपका रक्त किसी जरूरतमंद को दे सकता है नया जीवन : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय
    • छत्तीसगढ़ में धान के रकबे का होगा टेक्नोलॉजी आधारित सर्वे, खाद्य विभाग और विज्ञान परिषद में MOU
    • राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार से सम्मानित ‘राम-नामी’, मंत्री राजेश अग्रवाल बोले- लोक विरासत को मिली बड़ी पहचान
    Facebook X (Twitter) Instagram
    KhabarwaadKhabarwaad
    Wednesday, September 23
    • Home
    • छत्तीसगढ़
      • रायपुर संभाग
      • दुर्ग संभाग
      • बिलासपुर संभाग
      • बस्तर संभाग
      • सरगुजा संभाग
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • अपराध
    • राजनीति
    • धर्म एवं समाज
    • अफसरशाही
    • खेल
    • मनोरंजन
    • स्वास्थ्य
    • राशिफल
    • Auto & Gadget
    KhabarwaadKhabarwaad
    Home » रायपुर गणेश विसर्जन झांकियों को लेकर पुलिस और आयोजकों की बैठक, रूट-टाइमिंग से लेकर डीजे तक के लिए जारी हुए निर्देश

    रायपुर गणेश विसर्जन झांकियों को लेकर पुलिस और आयोजकों की बैठक, रूट-टाइमिंग से लेकर डीजे तक के लिए जारी हुए निर्देश

    Khabarwaad News DeskBy Khabarwaad News DeskSeptember 23, 2026 छत्तीसगढ़ No Comments2 Mins Read

    रायपुर। गणेश विसर्जन झांकियों के सुरक्षित और शांतिपूर्ण आयोजन को लेकर रायपुर कमिश्नरेट पुलिस ने बुधवार को गणेश उत्सव समितियों के आयोजकों के साथ बैठक की। C-4 भवन में दोपहर 3 बजे आयोजित बैठक में पुलिस, जिला प्रशासन, नगर निगम, PWD, स्वास्थ्य विभाग और SDRF के अधिकारी मौजूद रहे।

    बैठक में आयोजकों को सुरक्षा, यातायात और कानून-व्यवस्था को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। समितियों से झांकी के निर्धारित मार्ग, समय और क्रम का पालन करने तथा अनावश्यक रूप से झांकी नहीं रोकने के लिए कहा गया। इसके साथ ही पर्याप्त संख्या में प्रशिक्षित वॉलंटियर्स तैनात करने और उन्हें पहचान पत्र उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए।

    पुलिस ने झांकी के दौरान नशे का सेवन नहीं करने, हथियार या धारदार वस्तु नहीं रखने और ध्वनि विस्तारक यंत्र एवं DJ का निर्धारित नियमों के तहत इस्तेमाल करने को कहा। आपातकालीन वाहनों और पीछे से आने वाली झांकियों के लिए रास्ता खुला रखने तथा पुलिस एवं यातायात अधिकारियों के निर्देशों का पालन करने पर भी आयोजकों ने सहमति जताई।

    सदर बाजार में जर्जर भवनों को लेकर चर्चा

    बैठक में सदर बाजार क्षेत्र के जर्जर भवनों को लेकर विशेष चर्चा हुई। पुलिस, नगर निगम और SDRF के अधिकारियों ने झांकियों के आवागमन के दौरान संभावित सुरक्षा जोखिमों की जानकारी आयोजकों को दी।

    सुरक्षा के मद्देनजर विसर्जन झांकियों के रूट में बदलाव का प्रस्ताव रखा गया, लेकिन गणेश उत्सव समितियों के आयोजकों ने प्रस्तावित रूट परिवर्तन पर असहमति जताई।

    हालांकि, सदर बाजार क्षेत्र में सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए आयोजकों ने ध्वनि यंत्रों का साउंड निर्धारित मानकों के अनुरूप रखने और बेस व वाइब्रेशन मोड बंद रखने पर सहमति व्यक्त की। साथ ही पुलिस, प्रशासन, नगर निगम और SDRF की ओर से जारी किए जाने वाले आवश्यक सुरक्षा निर्देशों का पालन करने की बात भी कही।

    बैठक में अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि श्रद्धालुओं की सुरक्षा, यातायात व्यवस्था और कानून-व्यवस्था बनाए रखना सर्वोच्च प्राथमिकता है। समितियों से अपने पदाधिकारियों और वॉलंटियर्स को सभी निर्देशों की जानकारी देने तथा विसर्जन के दौरान पुलिस-प्रशासन का सहयोग करने की अपील की गई।

    • Get News Portal Website @Rs.5999 | WhatsApp on +91 8871571321
    • Get Web Hosting @Rs49 | Visit - HostRT.in
    Share. Facebook Twitter LinkedIn Email Telegram WhatsApp
    Khabarwaad News Desk
    • Website

    Keep Reading

    रायपुर के ब्लैक स्पॉट पर हाईकोर्ट के निर्देशों का होगा पालन, सड़क सुरक्षा उपायों में तेजी के निर्देश

    दिव्यांगजनों को आत्मनिर्भर बनाना ही सेवा का उद्देश्य है– उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा

    नंदनवन का होगा कायाकल्प, 50 करोड़ की लागत से PPP मॉडल पर बनेगा आधुनिक पर्यटन केंद्र

    विकसित छत्तीसगढ़ के निर्माण में अब कोई बाधा नहीं, विकास की गति होगी और तेज : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

    छत्तीसगढ़ में धान के रकबे का होगा टेक्नोलॉजी आधारित सर्वे, खाद्य विभाग और विज्ञान परिषद में MOU

    राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार से सम्मानित ‘राम-नामी’, मंत्री राजेश अग्रवाल बोले- लोक विरासत को मिली बड़ी पहचान

    Add A Comment

    Comments are closed.

    Khabarwaad Vacancy

    Pages

    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    Categories

    • छत्तीसगढ़
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • अपराध
    •  
    • खेल
    • राजनीति
    • धर्म एवं समाज
    • मनोरंजन

    Owner / Editor Details :- 

    Name :- Shrikant Baghmare

    Contact :- 6264 390 985

    Email :- khabarwaadnews@gmail.com

     

    © 2026 Maintained By RTISPL
    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Terms of service
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.