KHABARWAAD RAIPUR. छत्तीसगढ़ की विष्णुदेव सरकार ने आज मोदी की एक और गारंटी को पूरी कर दी है। सरकार ने प्रदेश की 70 लाख से अधिक महिलाओं के खाते में पैसे डीबीटी के माध्यम से ट्रांसफर कर दिए हैं। इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) भी वर्चुअल रुपए से जुड़कर प्रदेश की महिलाओं को संबोधित किया।
‘महतारी वंदन योजना’ (Mahtari Vandan Yojana) के तहत प्रदेश की बीजेपी सरकार महिलाओं के खाते में साल में 12000 रुपए ट्रांसफर करेगी। यानि हर महीने महिलाओं के खाते में 1000 रुपए ट्रांसफर किए जाएंगे। आज इस योजना की पहली किश्त महिलाओं के खाते में ट्रांसफर कर दिए गए हैं। अब बड़ा सवाल ये है कि क्या आपके खाते में पैसा आये ? अगर नहीं आएं तो जल्दी से ये प्रक्रिया पूर्ण कर लें ।
Read Also- वाड्रफनगर वन परिक्षेत्र में एक हाथी की मौत, जांच में जुटे अधिकारी
ऐसे चेक करें पैसा आया या नहीं?
सबसे पहले mahtarivandan.cgstate.gov.in वेब पोर्टल को ओपन कीजिए।
महतारी वंदन योजना की वेबसाइट खुलने के बाद मेनू में आवेदन की स्थिति विकल्प को सेलेक्ट करें।
इसके बाद अपना लाभार्थी क्रमांक या मोबाइल नंबर या अपना आधार कार्ड संख्या कोई भी एक डिटेल इंटर कीजिए।
इसके बाद स्क्रीन में दिए गए कैप्चा कोड को निर्धारित बॉक्स में भरें।
डिटेल इंटर करने के बाद नीचे सबमिट बटन पर क्लिक कीजिए।
जैसे ही डिटेल्स वेरीफाई होगा महतारी वंदन योजना-लाभार्थी आवेदन एवं भुगतान की स्थिति दिखाई देगा।
यहां पर आप चेक कर सकते हैं कि महतारी वंदन योजना का पैसा आपके बैंक अकाउंट में आया है या नहीं।
Read Also- शिक्षा विभाग के कर्मचारी का मर्डर, बुलेट में बांधकर शव को एनीकट में फेंका
अकाउंट में नहीं आया पैसा तो करें ये काम
महतारी वंदन योजना (Mahtari Vandan Yojana) के तहत ट्रांसफर किए गए पैसे अगर आपके खाते में नहीं आये तो आपको परेशान होने की जरूरत नहीं है। अगर पैसे नहीं आएहै तो सबसे पहले आप ये पता करें कि आपका बैंक अकाउंट आधार से लिंक है या नहीं। अगर बैंक से आधार लिंक है तो ये भी सुनिश्चित करें कि डीबीटी इनेबल है या नहीं। आप अपने बैंक में जाकर सबसे पहले केवाईसी फॉर्म मांगे। फिर फॉर्म को भरकर एवं पैन आधार कार्ड की फोटोकॉपी लगाकर जमा करें। इसके साथ ही बैंक अधिकारी से बोले कि आपको अपने बैंक अकाउंट में आधार नंबर लिंक करवाना है एवं डीबीटी सुविधा इनेबल करवाना है। जैसे ही आपके बैंक अकाउंट में आधार लिंक एवं डीबीटी ऑन हो जाएगा, आपके बैंक अकाउंट में महतारी वंदन योजना का पैसा जमा हो जाएगा।




