इस्लामाबाद। पाकिस्तान इन दिनों लगातार हो रही मूसलाधार बारिश और बाढ़ से जूझ रहा है। राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (NDMA) के ताज़ा आंकड़ों के मुताबिक, 26 जून से अब तक 802 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 1,088 लोग घायल हुए हैं। लगातार खराब मौसम के चलते राहत और बचाव कार्यों में भी मुश्किलें आ रही हैं।
सबसे ज्यादा तबाही खैबर पख्तूनख्वा में
NDMA की रिपोर्ट के अनुसार, सबसे गंभीर हालात खैबर पख्तूनख्वा में हैं, जहां अब तक 479 लोगों की जान गई और 347 लोग घायल हुए हैं। इसके बाद पंजाब प्रभावित हुआ है, जहां 165 लोगों की मौत और 584 लोग घायल हुए।
अन्य प्रांतों की स्थिति
- सिंध: 57 मौतें, 75 घायल
- बलूचिस्तान: 24 मौतें, 5 घायल
भारी बारिश से कई इलाकों में घर और सड़कें जलमग्न हो गए हैं। हजारों लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया है। देश भर में आपातकालीन प्रतिक्रिया तंत्र पर भारी दबाव है।




