रायपुर। राजधानी से सांसद और पूर्व मंत्री बृजमोहन अग्रवाल के पिता रामजीलाल अग्रवाल का मंगलवार को अंतिम संस्कार किया गया। वे लंबे समय से अस्वस्थ चल रहे थे। उनके निधन से पूरे रायपुर में शोक की लहर है। नगर घाट पर उन्हें राजकीय सम्मान के साथ अंतिम विदाई दी गई।
भारत बना दुनिया की चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था, जापान को छोड़ा पीछे…
अंतिम संस्कार में राजनीतिक, सामाजिक और धार्मिक क्षेत्रों से जुड़ी कई जानी-मानी हस्तियां उपस्थित रहीं। मुख्यमंत्री, मंत्रिमंडल के सदस्य, विधायक, अधिकारी और आमजन ने शोक व्यक्त किया।बृजमोहन अग्रवाल ने नम आंखों से अपने पिता को मुखाग्नि दी।
यात्रियों से भरी बस अनियंत्रित होकर पलटी, 20 से अधिक लोग घायल
इस अवसर पर उन्होंने कहा कि उनके पिता का जीवन सादगी, सेवा और मूल्यों से भरा हुआ था। उनके दिखाए रास्ते पर चलकर वे जनसेवा करते रहेंगे। रामजीलाल अग्रवाल का जाना न केवल अग्रवाल परिवार, बल्कि पूरे समाज के लिए अपूरणीय क्षति है। श्रद्धांजलि देने के लिए लोगों का तांता लगा रहा।




