Chhattisgarh News Today: सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने रायपुर एयरपोर्ट को अंतर्राष्ट्रीय दर्जा दिलाने के लिए केंद्रीय नागर विमानन मंत्री किंजरापु राममोहन नायडू को पत्र लिखा है। उन्होंने मांग की है कि रायपुर को संयुक्त अरब अमीरात (UAE), थाईलैंड और वियतनाम जैसे देशों से जोड़ने के लिए आवश्यक कार्यवाही की जाए।
Read Also- विश्व वानिकी दिवस : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने वन संरक्षण का किया आह्वान
Chhattisgarh News Today: अग्रवाल ने अपने पत्र में बताया कि 26 दिसंबर को हुई एयरपोर्ट एडवाइजरी कमेटी की बैठक के बाद, विभिन्न अंतर्राष्ट्रीय एयरलाइंस से संपर्क किया गया है। इस दौरान जानकारी मिली कि भारत और यूएई के बीच 2014 में हुए द्विपक्षीय समझौते के तहत, वर्तमान में केवल 15 भारतीय शहरों से यूएई के लिए सीधी उड़ानों की अनुमति है, जिसमें 66,000 सीटों का आदान-प्रदान हो रहा है।
Read Also- कार्य में लापरवाही व अनुशासनहीनता बरतने पर नरेशपुर पंचायत सचिव निलंबित
Chhattisgarh News Today: उन्होंने कहा कि यूएई के राजदूत से चर्चा में यह सुझाव दिया गया है कि इस समझौते का पुनरीक्षण करते हुए, 15 के स्थान पर 30 भारतीय हवाई अड्डों को यूएई से जोड़ने का प्रावधान किया जाए। बृजमोहन अग्रवाल ने केंद्रीय मंत्री से अपील की है कि भारत और यूएई के बीच इस द्विपक्षीय समझौते का पुनरीक्षण किया जाए, ताकि रायपुर एयरपोर्ट को अंतर्राष्ट्रीय दर्जा मिल सके।





