MP Jhabua News: मध्य प्रदेश के झाबुआ जिले के गोपालपुरा गांव में स्थित एक आंगनबाड़ी केंद्र में मंगलवार को खीर-पूरी खाने के बाद 16 बच्चे बीमार हो गए। बच्चों ने पेट में ऐंठन और उल्टी की शिकायत की, जिसके बाद उन्हें तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया गया।
Read Also- ग्वालियर में वायु प्रदूषण की स्थिति गंभीर, एयर क्वालिटी इंडेक्स 400 के पार
MP Jhabua News: कल्याणपुरा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के चिकित्सा अधिकारी डॉ. महेंद्र झारिया ने बताया कि बच्चों ने खीर-पूरी खाने के लगभग दो घंटे बाद पेट दर्द की शिकायत की और उल्टी शुरू हो गई। सभी बच्चों को अस्पताल ले जाया गया, जहां उनकी हालत पर ध्यान रखा जा रहा है। डॉ. झारिया ने यह भी बताया कि कुछ बच्चों की स्थिति गंभीर है, क्योंकि वे अधिक निर्जलित हो गए हैं। सभी बच्चों की सेहत पर निगरानी रखी जा रही है और जल्द ही उनकी स्थिति में सुधार होने की उम्मीद जताई गई है।




