Close Menu
KhabarwaadKhabarwaad
    Top Posts

    छत्तीसगढ़ में 17 सितंबर से ‘सेवा संकल्प अभियान’, PM मोदी की दीर्घायु के लिए जलेंगे 36 लाख दीये

    September 8, 2026

    शेयर ट्रेडिंग में ज्यादा मुनाफे का झांसा देकर 25 लाख की ठगी का आरोप, जांच में जुटी पुलिस

    September 8, 2026

    CM डॉ. मोहन यादव की शराफ ग्रुप से अहम मुलाकात, MP में 250-450 करोड़ निवेश प्रस्ताव पर चर्चा

    September 8, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • छत्तीसगढ़ में 17 सितंबर से ‘सेवा संकल्प अभियान’, PM मोदी की दीर्घायु के लिए जलेंगे 36 लाख दीये
    • शेयर ट्रेडिंग में ज्यादा मुनाफे का झांसा देकर 25 लाख की ठगी का आरोप, जांच में जुटी पुलिस
    • CM डॉ. मोहन यादव की शराफ ग्रुप से अहम मुलाकात, MP में 250-450 करोड़ निवेश प्रस्ताव पर चर्चा
    • धमतरी में भैंस तस्करी का खुलासा, पिकअप पलटने से खुला राज; 5 भैंस बरामद, 3 गिरफ्तार
    • एकलव्य विद्यालय की व्यवस्थाओं पर CM साय सख्त, तत्काल समस्याएं दूर करने के दिए निर्देश
    • छत्तीसगढ़ी को आठवीं अनुसूची में शामिल कराने की पहल, राज्यपाल ने समिति गठन का दिया आश्वासन
    • PM सूर्य घर योजना से बदली तस्वीर, बिजली उपभोक्ता से ‘बिजली दाता’ बने आलम साय
    • मेहनत और बिहान का साथ, रानू बनीं ग्रामीण महिला सशक्तिकरण की मिसाल
    Facebook X (Twitter) Instagram
    KhabarwaadKhabarwaad
    Tuesday, September 8
    • Home
    • छत्तीसगढ़
      • रायपुर संभाग
      • दुर्ग संभाग
      • बिलासपुर संभाग
      • बस्तर संभाग
      • सरगुजा संभाग
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • अपराध
    • राजनीति
    • धर्म एवं समाज
    • अफसरशाही
    • खेल
    • मनोरंजन
    • स्वास्थ्य
    • राशिफल
    • Auto & Gadget
    KhabarwaadKhabarwaad
    Home » MP Latest News: दीवार गिरने से नौ बच्चों की मौत के बाद मुख्यमंत्री का बड़ा एक्शन, कई अधिकारी नपे, हटाए गए डीएम और एसडीएम

    MP Latest News: दीवार गिरने से नौ बच्चों की मौत के बाद मुख्यमंत्री का बड़ा एक्शन, कई अधिकारी नपे, हटाए गए डीएम और एसडीएम

    Shrikant BaghmareBy Shrikant BaghmareAugust 5, 2024 trending No Comments3 Mins Read
    MP Latest News

    MP Latest News: मध्यप्रदेश के सागर जिले में दीवार गिरने से नौ बच्चों की मौत के बाद मुख्यमंत्री मोहन यादव ने बड़ा एक्शन लिया है। उन्होंने रविवार रात सागर के जिलाधिकारी, पुलिस अधीक्षक एवं संबंधित अनुमंडल अधिकारी (एसडीएम) को हटाने का आदेश दिया। एक अधिकारी ने बताया कि तबादला आदेश देर रात जारी किए गए। आदेश के अनुसार, सागर के जिलाधिकारी दीपक आर्य को उप सचिव के पद पर भोपाल स्थित राज्य सचिवालय में स्थानांतरित किया गया है।

    MP Latest News:  अधिकारी ने बताया कि छतरपुर जिलाधिकारी संदीप जीआर को आर्य के स्थान पर सागर का नया जिलाधिकारी नियुक्त किया गया है। उन्होंने बताया कि वर्तमान में छिंदवाड़ा जिला पंचायत के सीईओ के रूप में तैनात पार्थ जायसवाल, छतरपुर में संदीप जीआर का स्थान लेंगे। सरकार ने सागर के पुलिस अधीक्षक अभिषेक तिवारी का भी तबादला कर उन्हें भोपाल स्थित पुलिस मुख्यालय में सहायक महानिरीक्षक (एआईजी) के पद पर तैनात किया है।

    Read Also-   मोहन सरकार का बडा फैसला, अब राशन में मिलेगा ‘श्रीअन्न’, गरीबो की सेहत सुधरेगी और किसानों की आय भी तेजी से बढ़ेगी

    लापरवाही के आरोप में हरिओम बंसल निलंबित
    MP Latest News:  अधिकारी ने बताया कि रायसेन के पुलिस अधीक्षक पद पर वर्तमान में पदस्थ विकास कुमार सहवाल अब सागर के नए पुलिस अधीक्षक होंगे। मुख्यमंत्री ने सागर के उप-विभागीय मजिस्ट्रेट के स्थानांतरण का भी आदेश दिया। यादव ने लापरवाही के आरोप में शाहपुर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में तैनात डॉ. हरिओम बंसल को तत्काल प्रभाव से निलंबित करने का भी आदेश दिया।

    दीवार गिरने से नौ बच्चों की मौत
    सागर जिले में रविवार को एक जर्जर मकान की दीवार ढह जाने से नौ बच्चों की मौत हो गई और दो अन्य घायल हो गए। एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि यह घटना रहली विधानसभा क्षेत्र के शाहपुर गांव में एक मंदिर परिसर के पास धार्मिक कार्यक्रम के दौरान सुबह साढ़े आठ और नौ बजे के बीच हुई। यहां जर्जर मकान के पास एक टेंट में “पार्थिव शिवलिंग निर्माण” कार्यक्रम चल रहा था, उसी दौरान दीवार ढह कर टेंट पर गिर गई। कई बच्चे टेंट और मलबे के नीचे दब गए। घटना में जान गंवाने वाले कई बच्चे अपने माता-पिता की इकलौती संतान थे।

    Read Also-  खाई में गिरी यात्रियों से भरी बस, 40 से अधिक यात्री घायल

    पीएम और सीएम ने किया मुआवजे का ऐलान
    इस घटना पर शोक जाहिर करते हुए पीएम मोदी ने प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से दो लाख रुपये की अनुग्रह राशि की घोषणा की है, जबकि घायलों को 50,000 रुपये दिए जाएंगे। मुख्यमंत्री मोहन यादव ने भी प्रत्येक मृतक के परिजन को चार लाख रुपये की अनुग्रह राशि देने की घोषणा की। उन्होंने शाहपुर नगर पंचायत के मुख्य नगरपालिका अधिकारी और उप अभियंता को निलंबित कर दिया तथा नगर निकायों को जर्जर भवनों का पता लगाने और कार्रवाई करने का भी निर्देश दिया। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने भी इस घटना पर दुख जताया। पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस नेता कमलनाथ ने कहा कि दीवार गिरने से बच्चों की मौत की यह दूसरी घटना है। उन्होंने कहा कि भारी वर्षा के मद्देनजर यह जरूरी है कि प्रशासन ऐसी घटनाओं को टालने के लिए जर्जर भवनों एवं दीवारों का पता लगाए।

    • Get News Portal Website @Rs.5999 | WhatsApp on +91 8871571321
    • Get Web Hosting @Rs49 | Visit - HostRT.in
    hindi news latest news madhya pradesh latest news madhya pradesh news madhya pradesh news today madhya pradesh samachar mp latest news mp news
    Share. Facebook Twitter LinkedIn Email Telegram WhatsApp
    Shrikant Baghmare
    • Website

    Keep Reading

    CM डॉ. मोहन यादव की शराफ ग्रुप से अहम मुलाकात, MP में 250-450 करोड़ निवेश प्रस्ताव पर चर्चा

    टेकऑफ से पहले विमान में आई तकनीकी खराबी, जबलपुर से इंदौर की इंडिगो फ्लाइट रद्द

    दुबई दौरे पर CM डॉ. मोहन यादव, MP में निवेश के लिए वैश्विक निवेशकों को दिया न्योता

    ‘एजुकेशन डायलॉग’ में CM डॉ. मोहन यादव का युवा शिक्षा अधिकारियों से सीधा संवाद, बोले- कोई बच्चा पीछे न रहे

    11 साल बाद झीरम कांड में आया फैसला, NIA कोर्ट ने 10 आरोपियों को दोषी माना

    CM डॉ. मोहन यादव ने सीहोर में किया पहले पावर ट्रांसफॉर्मर का रोल-आउट, 2000 युवाओं को रोजगार की उम्मीद

    Add A Comment

    Comments are closed.

    Khabarwaad Vacancy

    Pages

    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    Categories

    • छत्तीसगढ़
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • अपराध
    •  
    • खेल
    • राजनीति
    • धर्म एवं समाज
    • मनोरंजन

    Owner / Editor Details :- 

    Name :- Shrikant Baghmare

    Contact :- 6264 390 985

    Email :- khabarwaadnews@gmail.com

     

    © 2026 Maintained By RTISPL
    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Terms of service
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.